फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने रचा इतिहास, यह कमाल करने वाले बने दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज

Wed, 04 Jul 2018 02:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
virat kohli fastest to score 2000 t20i runs
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में इतिहास रच दिया। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने डेविड विली द्वारा किए पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 12वीं गेंद पर 8 रन पूरा करते ही अपना नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज करा लिया। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 गेंदों में एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन की पारी खेली।

virat kohli fastest to score 2000 t20i runs
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की 56वीं पारी में 2,000 रन पूरे किए, जो कि सबसे तेज हैं।  कोहली के अब 60 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2012 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज था, जिन्होंने 66वीं पारी में दो हजार रन का आंकड़ा पार किया था।

virat kohli fastest to score 2000 t20i runs
मार्टिन गप्टिल - फोटो : twitter

इस मामले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने उपलब्धि 68वीं पारी में हासिल की थी। वैसे, टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli fastest to score 2000 t20i runs
मार्टिन गप्टिल

टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2271 रन) के नाम दर्ज हैं। इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम (2140 रन) दूसरे नंबर पर काबिज हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक काबिज हैं। मलिक के 100 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2039 रन हैं।

विज्ञापन
virat kohli fastest to score 2000 t20i runs
Virat Kohli

विराट कोहली के पास आयरलैंड के खिलाफ ही 2,000 रन पूरे करने का मौका था। तब वह यह आंकड़ा पार करने से केवल 17 रन दूर थे। मगर आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैच कोहली के लिए अच्छे नहीं बीते। पहले मैच में वह अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने आए और बिना खाता खोले डगआउट लौटे। इसके बाद दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में वह ओपनिंग करने आए, लेकिन 9 रन बनाकर आउट हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed