फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केएल राहुल के शतक से घटी कोहली की चिंता, मिला वर्ल्ड कप 2019 का ग्रीन सिग्नल!

Thu, 11 Apr 2019 12:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
kl rahul century helps to join team india squad in world cup 2019
rahul and kohli

इंडियन टी-20 लीग में एक बार फिर केएल राहुल का बल्ला जमकर गरज रहा है। बुधवार को राहुल ने मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए लीग में अपने करियर का पहला शतक ठोका। राहुल ने राहुल ने सिर्फ 64 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपने इंडियन टी-20 लीग करियर का पहला शतक भी पूरा किया।


 

kl rahul century helps to join team india squad in world cup 2019
KL Rahul

केएल राहुल के इस शतक से कहीं न कहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी जरूर राहत मिली होगी। शिखर धवन के खराब फॉर्म और रोहित शर्मा की इंजरी के बीच राहुल का यह शतक वर्ल्ड कप 2019 में ओपनर को लेकर विराट कोहली की चिंताएं दूर करेगा।

kl rahul century helps to join team india squad in world cup 2019
केएल राहुल

बता दें कि राहुल ने सिर्फ 64 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपने इंडियन टी-20 लीग करियर का पहला शतक भी पूरा किया। हालांकि राहुल के शतक के दम पर बड़ा लक्ष्य खड़ा करने वाली पंजाब मुकाबले में मुंबई से हार गई।

देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन
kl rahul century helps to join team india squad in world cup 2019
KL Rahul

केएल राहुल ने क्रिस गेल के साथ मिलकर पंजाब को गजब की शुरुआत दी। दोनों ने पहले 4 ओवर में 20 रन बनाए लेकिन देखते ही देखते इन दोनों ने मिलकर पंजाब को 10.2 ओवर में पंजाब के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। के एल राहुल ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया लेकिन इसके बाद अगली 22 गेंदों में उन्होंने 50 रन जोड़कर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा कर लिया।

विज्ञापन
kl rahul century helps to join team india squad in world cup 2019
kl rahul

इंडियन टी-20 लीग में के एल राहुल की मौजूदा फॉर्म इस ओर साफ इशारा कर रही है कि वो इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 15 अप्रैल को भारतीय टीम का एलान होना है और इंडियन टी-20 लीग में अब तक राहुल तीन अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed