{"_id":"5caed83abdec22145d3849d0","slug":"lok-sabha-chunav-2019-election-updates-in-dantewada-chhattisgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में दिखा मतदाताओं का उत्साह, दो दिन पहले ही नक्सलियों ने की थी भाजपा विधायक की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दंतेवाड़ा में दिखा मतदाताओं का उत्साह, दो दिन पहले ही नक्सलियों ने की थी भाजपा विधायक की हत्या
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दंतेवाड़ा में वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है। दंतेवाड़ा में 17वें लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरुष अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं। न्यूज एजेंसी 'एएनआई' ने दंतेवाड़ा के मतदाताओं की तस्वीरों को साझा किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और दंतेवाड़ा सीट पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है।
2 of 5
दंतेवाड़ा
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में दो दिन पहले ही नक्सलियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। उनके साथ ही उनके चार सुरक्षा कर्मियों को भी नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था।
3 of 5
दंतेवाड़ा
- फोटो : ANI
दंतेवाड़ा से आई तस्वीरों में मतदाताओं के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही है। महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी तादाद में अपना वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि 17वें लोकसभा चुनाव के लिए 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दंतेवाड़ा
सुबह सात बजे से ही लोग अपने घरों से निकलकर बड़ी तादाद में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रह हैं। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों समेत उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
दंतेवाड़ा
बड़ी तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से निकलर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की दो सीटों सहित आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, अंडमान एंव तेलंगाना सहित 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।