फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1983 वर्ल्ड कप पर बन रही बायोपिक में 'कपिल देव' की पत्नी बन सकती हैं कैटरीना

Wed, 04 Oct 2017 11:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 04 Oct 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
katrina in front race to play role of kapil dev wife in upcoming biopic
katrina kaif

पिछले कुछ समय में क्रिकेटर्स समेत अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों पर बन रही बायोपिक्स ने बॉलीवुड फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। अब एक नई फिल्म इस लिस्ट में शामिल होने जा रही है। 1983 वर्ल्ड कप की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम पर बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका कपिल देव की होगी, जो अगले वर्ष बॉक्स ऑफिस पर आ सकती है।

katrina in front race to play role of kapil dev wife in upcoming biopic
रणवीर सिंह - फोटो : TWITTER

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स आई, जिसमें रणवीर सिंह को कपिल देव के रोल के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। फिल्म से जुड़े लोगों ने रणवीर सिंह को चुनने से पहले अन्य विकल्पों पर भी ध्यान दिया था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि अर्जुन कपूर और ऋतिक रोशन के नाम पर भी विचार किया गया था।

katrina in front race to play role of kapil dev wife in upcoming biopic
कैटरीना कैफ - फोटो : Mid Day

हाल ही में एएनआई न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है कि फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाने के लिए कैटरीना कैफ रेस में सबसे आगे है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कबीर खान ही कैटरीना को फिल्म में लेने के पक्ष में हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि कैटरीना भी इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina in front race to play role of kapil dev wife in upcoming biopic
कपिल देव अपनी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : starsunfolded

बता दें कि कपिल देव के करियर और उसके बाद में पत्नी रोमी देव की बड़ी भूमिका रही है। इसलिए इस रोल के लिए प्रमुख किरदार खोजा जा रहा है। एक सूत्र से पता चला है कि दो एक्ट्रेस को इस रोल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, कैटरीना को रोल मिलने की ज्यादा संभावनाएं हैं क्योंकि कबीर खान की कई फिल्मों में वो रोल कर चुकी हैं।

विज्ञापन
katrina in front race to play role of kapil dev wife in upcoming biopic
katrina kaif

एक सूत्र ने कहा, 'कबीर खान ने अभी तक एक्ट्रेस का चयन नहीं किया है। दो अन्य एक्ट्रेस के नाम पर विचार किया जा रहा है। एक तो नई हीरोइन है जबकि एक का नाम रणवीर ने बताया है।' अगर कैटरीना फिल्म के लिए चुनी जाती हैं तो यह पहला मौका होगा जब वो और रणवीर एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed