भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर हो गए हैं। दरअसल, तीसरे टेस्ट के चौथे दिन हेजलवुड पिंडली में सूजन के कारण मैदान से चले गए थे। इसके बाद उनकी चोट का स्कैन कराया गया और गंभीरता को देखते हुए आखिरी दो टेस्ट में आराम दिया गया।
2 of 3
जोश हेजलवुड
- फोटो : Twitter
'यह बहुत निराशाजनक है'
भारत के खिलाफ अंतिम दो मुकाबलों से बाहर होने पर अब 33 वर्षीय गेंदबाज ने निराशा जताई है। उन्होंने 7 न्यूज से कहा- यह बहुत निराशाजनक है। तीसरे टेस्ट से पहले सब ठीक था। अगर यह फिर से मांसपेशियों में खिंचाव होता तो मैं समझ सकता था। लेकिन यह अचानक से पिंडली में आया खिंचाव है। यह फिर से समय की बात है क्योंकि इतने बड़े मुकाबलों से बाहर होना निराशाजनक है।
तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए आठ रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 185 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 89 रन बनाए थे और उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई थी। यह पूरा मैच बारिश से बाधित रहा।