{"_id":"6763f0be1b6c65550e079ead","slug":"ravichandran-ashwin-father-gives-bold-statement-over-spinners-retirement-said-maybe-he-was-humiliated-know-2024-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"R Ashwin: 'उसे अपमानित किया जा रहा था', संन्यास पर आया अश्विन के पिता का चौंकाने वाला बयान, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
R Ashwin: 'उसे अपमानित किया जा रहा था', संन्यास पर आया अश्विन के पिता का चौंकाने वाला बयान, जानें क्या कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 19 Dec 2024 03:39 PM IST
सार
भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट ले चुके दिग्गज स्पिनर ने गाबा टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे।
भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उनके अचानक लिए गए इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। इस बीच 38 वर्षीय स्पिनर के पिता ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। अश्विन के पिता के इस बयान ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
2 of 7
अश्विन
- फोटो : PTI
भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट ले चुके दिग्गज स्पिनर ने गाबा टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। प्रशंसकों की तरह उनके पिता को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को पीछे छोड़ देंगे।
3 of 7
अश्विन
- फोटो : PTI
अश्विन के पिता रविचंद्रन ने सीएनएन न्यूज 18 को दिए एक खास इंटरव्यू में बेटे के संन्यास पर खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें भी आखिरी समय में ही बेटे के संन्यास के विषय में पता चला। उन्होंने कहा- मुझे भी आखिरी मिनट में पता चला। उनके दिमाग में क्या चल रहा था, मुझे नहीं पता। उन्होंने बस घोषणा कर दी। मैंने भी इसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार कर लिया। लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास की घोषणा की, उससे एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ खुश नहीं था क्योंकि उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भारत
- फोटो : PTI
इस दौरान वह कोई पुख्ता कारण नहीं बता सके जिसकी वजह से दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वालों की लिस्ट में शुमार अश्विन ने संन्यास का निर्णय लिया। हालांकि, रविचंद्नन ने इशारों-इशारों में बताया कि शानदार रिकॉर्ड के बावजूद प्लेइंग इलेवन में नियमित जगह नहीं मिलना उनके लिए अपमानजनक रहा होगा। उन्होंने कहा, (संन्यास लेना) उनकी (अश्विन की) इच्छा और चाहत है, मैं इसमें दखल नहीं दे सकता। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह फैसला लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद अपमान के कारण ऐसा हुआ हो।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित-अश्विन
- फोटो : rohitsharma45/INSTAGRAM
अश्विन के संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था कि उन्हें दिग्गज स्पिनर के फैसले के बारे में तब पता चला जब वह पर्थ पहुंचे थे। लेकिन हिटमैन ने ही उन्हें एडिलेड डे नाइट टेस्ट तक इसकी घोषणा नहीं करने के लिए मनाया था। अश्विन के इस फैसले ने प्रशंसकों के साथ-साथ उनके परिवार को भी हैरान कर दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।