फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन्टी रोड्स को खुद की याद दिलाता है यह भारतीय क्रिकेटर

Wed, 09 Aug 2017 11:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 09 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
 jonty Rohdes Says Don't Campare Virat With Sachin Suresh Raina is best Fielder Of team india
जॉन्टी रोड्स दूसरी बार बने पिता, IPL फाइनल के दिन मुंबई इंडियंस को मिली दोहरी खुशी - फोटो : Jonty Rhodes web

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने आज कहा कि मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर की तुलना मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली से करना गलत है। एक कार्यक्रम में शरीक होने चेन्नई पहुंचे रोड्स ने कहा कि दोनों क्रिकेटर अपने-अपने तरीके से महान है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं रिकार्ड पर विश्वास नहीं करता हूं। मैं अलग-अलग दौर में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की तुलना नहीं करना चाहूंगा।तेंदुलकर, तेंदुलकर है और विराट (कोहली), विराट हैं। दोनों कमाल के खिलाड़ी है।’’ 

जॉन्टी रोड्स को खुद की याद दिलाता है यह भारतीय क्रिकेटर

 jonty Rohdes Says Don't Campare Virat With Sachin Suresh Raina is best Fielder Of team india
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ सकते है, रोड्स ने कहा, ‘‘ तेंदुलकर ने करियर का आगाज महज 16 वर्ष की उम्र में किया था और वह 40 साल की उम्र तक खेले। 24 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किये। आज के दौर में जितना क्रिकेट खेला जा रहा है मुझे नहीं पता कोहली कितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे।’’

जॉन्टी रोड्स को खुद की याद दिलाता है यह भारतीय क्रिकेटर

 jonty Rohdes Says Don't Campare Virat With Sachin Suresh Raina is best Fielder Of team india
बल्लेबाजी करते समय विराट कोहली - फोटो : twitter
कोहली की तारीफ करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘ विराट ने अपनी करियर का आगाज शानदार तरीके से किया है। जिस तरह से वह रन बना रहे है वह अपने आप में अद्भुत है। कम उम्र में उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। कोहली को कोहली ही रहने दो और तेंदुलकर से उनकी तुलना नहीं की जानी चाहिये।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉन्टी रोड्स को खुद की याद दिलाता है यह भारतीय क्रिकेटर

 jonty Rohdes Says Don't Campare Virat With Sachin Suresh Raina is best Fielder Of team india
सुरेश रैना - फोटो : getty
अपने समय के सबसे बेहतरीन क्षेत्ररक्षक रहे रोड्स से भारतीय टीम में उनके पसंदीदा क्षेत्ररक्षक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ भारत के बेहतरीन क्षेत्ररक्षक रहे हैं। कोहली भी ठीक-ठाक है लेकिन मेरे मुताबिक सुरेश रैना अभी भारतीय टीम के सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षक हैं। रैना हमेशा गेंद तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। वह मुझे अपने क्रिकेट के दिन याद दिलाते हैं।’’
विज्ञापन

जॉन्टी रोड्स को खुद की याद दिलाता है यह भारतीय क्रिकेटर

 jonty Rohdes Says Don't Campare Virat With Sachin Suresh Raina is best Fielder Of team india
आईपीएल - फोटो : IPL
टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता से टेस्ट क्रिकेट को कोई खतरा नहीं है। इससे 50 ओवर के प्रारूप को खतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘ टी-20 क्रिकेट ने क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया है और अब टेस्ट क्रिकेट में भी खिलाड़ी ज्यादा खुल कर खेलते है, उन्हें असफलता का डर नहीं।’’ रोड्स ने कहा, ‘‘ जब मैं क्रिकेट खेलता था खिलाड़ी शतक के करीब आ कर नर्वस हो जाते थे लेकिन अब वे निडर है और चौका या छक्का लगा कर शतक पूरा करना चाहते है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed