फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jasprit Bumrah: 2022 में चोट के चलते नहीं खेले बुमराह, अब वापसी कर अपने दम पर भारत को बनाया विश्व चैंपियन

Sun, 30 Jun 2024 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Jun 2024 08:59 AM IST
सार

टी20 विश्व कप में कई ऐसे मौके आए जब लगा कि टीम इंडिया यह मैच हार जाएगी। तभी बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सामने वाली टीम के जज्बात के साथ-साथ मैच भी पलट दिया। बुमराह ने भारत की टी20 विश्व कप 2024 में खेले आठ मैचों में 29.4 ओवर गेंदबाजी की और 15 विकेट चटकाए, लेकिन जो सबसे बड़ी बात रही, वह उनका इकोनॉमी रेट रहा। उनका इकोनॉमी रेट 4.17 का रहा।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah did not play in 2022 due to injury, made impactful comeback India world champion T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रन से जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। वहीं, 17 साल के बाद भारतीय टीम टी20 चैंपियन बनी है। भारत की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का किरदार अहम रहा। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया। इस विश्व कप में बुमराह ने आठ मैचों में 15 विकेट झटके और कई बार भारत को हारी हुई बाजी जिताई। वहीं, विराट कोहली को प्लेयर ऑफ मैच का पुरुस्कार दिया गया।
Jasprit Bumrah did not play in 2022 due to injury, made impactful comeback India world champion T20 World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
बुमराह ने कई मैच अपने दम पर जिताए
टी20 विश्व कप में कई ऐसे मौके आए जब लगा कि टीम इंडिया यह मैच हार जाएगी। तभी बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सामने वाली टीम के जज्बात के साथ-साथ मैच भी पलट दिया। 2022 में बुमराह चोटिल हुए थे और तब यह कहा जा रहा था कि बुमराह कभी वापसी नहीं कर पाएंगे। करीब एक साल बाद बुमराह ने 2023 वनडे विश्व कप से पहले वापसी की। 2023 में वनडे विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब बुमराह ने टी20 विश्व कप में भी अपना जलवा बिखेरा।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने बुमराह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में फजलहक फारूकी से बस तीन विकेट पीछे रह गए। फारूकी और अर्शदीप ने 17-17 विकेट चटकाए। बुमराह 15 विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्त्जे के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन जो कारनामा उन्होंने किया, उसका विश्व कप के इतिहास में कोई जोड़ नहीं दिखता।
Jasprit Bumrah did not play in 2022 due to injury, made impactful comeback India world champion T20 World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
बुमराह तीन विकेट से चूके
बुमराह ने भारत की टी20 विश्व कप 2024 में खेले आठ मैचों में 29.4 ओवर गेंदबाजी की और 15 विकेट चटकाए, लेकिन जो सबसे बड़ी बात रही, वह उनका इकोनॉमी रेट रहा। उनका इकोनॉमी रेट 4.17 का रहा। कप्तान रोहित ने बुमराह को उस जगह इस्तेमाल किया जहां उन्हें विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत थी। यह प्लान कामयाब हुआ। बुमराह का पाकिस्तान के खिलाफ स्पेल कौन भूल सकता है। पाकिस्तान को रन-अ-बॉल की दरकार थी और तभी बुमराह ने रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को हारने के लिए मजबूर किया था। इसके बाद अफगानिस्तान, इंग्लैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका को भी हारने पर मजबूर किया। बुमराह सिर्फ अमेरिका के खिलाफ मैच में कोई विकेट नहीं ले सके थे। इसके अलावा उन्होंने हर मैच में विकेट निकाला है।

टी20 विश्व कप 2024 में बुमराह का प्रदर्शन
खिलाफ स्पेल जगह
दक्षिण अफ्रीका 2/18 बारबाडोस
इंग्लैंड 2/12 गयाना
ऑस्ट्रेलिया 1/29 सेंट लूसिया
बांग्लादेश 2/13 एंटीगुआ
अफगानिस्तान 3/7 बारबाडोस
अमेरिका 0/25 न्यूयॉर्क
पाकिस्तान 3/14 न्यूयॉर्क
आयरलैंड 2/6 न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah did not play in 2022 due to injury, made impactful comeback India world champion T20 World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
बुमराह ने बताया सफलता का राज
बुमराह ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने के बाद कहा- मैंने शांतचित्त होकर खेलने की कोशिश की। हम इसी के लिए खेलते हैं और मैं सातवें आसमान पर हूं। मेरा बेटा यहां है, परिवार यहां है। हमने जीत के लिए बहुत मेहनत की थी। इससे बढ़कर कुछ नहीं। हम इस स्तर पर खेलने के लिए ही जीते हैं। बड़े मैच में आप और बेहतर करते हैं। मैं पूरे टूर्नामेंट में काफी स्पष्ट और शांतचित्त रहा। अब जीत के बाद जज्बात हावी हो सकते हैं। मैं आम तौर पर जज्बात जाहिर नहीं करता, लेकिन अब काम पूरा हो गया है। आज मेरे पास शब्द नहीं है। मैं मैच के बाद रोता नहीं, लेकिन अब भावनाएं हावी हो रही हैं।
विज्ञापन
Jasprit Bumrah did not play in 2022 due to injury, made impactful comeback India world champion T20 World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
बुमराह ने वापसी के बाद आलोचकों को दिया था जवाब
बुमराह ने 2022 में पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के लिए सर्जरी कराई थी जिसके कारण वह आस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। वह करीब एक साल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए थे। लोग उनके तीनों प्रारूपों में खेलने की काबिलियत पर सवाल उठाने लगे थे। 2023 में बुमराह ने वापसी की और फिर एशिया कप, वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। बुमराह ने पिछले एक साल में तीनों प्रारूपों को मिलाकर कुल 67 विकेट झटके हैं और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। बुमराह ने वापसी करने की उनकी काबिलियत पर शक करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक साल पहले तक ये ही लोग कह रहे थे कि मैं शायद फिर दोबारा नहीं खेल पाऊंगा और मेरा करियर खत्म हो गया है। अब वही मुझे सर्वश्रेष्ठ बता रहे हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed