फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: टी20 विश्व कप जीत के साथ भारतीय टीम से विदा हुए गुरू द्रविड़, देखें उनका कोचिंग करियर

Sun, 30 Jun 2024 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Jun 2024 08:59 AM IST
सार

यह वही द्रविड़ हैं जो 2007 में वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज की जमीन पर ही भारत के पहले राउंड से बाहर होने के बाद रोए थे, लेकिन अब जब उन्होंने टीम इंडिया से विदाई ली तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। गुरू द्रविड़ ने भारत को वेस्टइंडीज की जमीन पर ही चैंपियन बनाया।

विज्ञापन
T20 World Cup: Rahul Dravid bids farewell to Indian team with World Cup victory, see his coaching career stats
रोहित और द्रविड़ - फोटो : ICC/BCCI
टी20 विश्व कप 2024 जीतने के साथ ही मुख्य कोच के तौर पर भारतीय टीम के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया। जब द्रविड़ कोच बने थे तो इस बात की काफी चर्चा हुई थी कि आधुनिक क्रिकेट में वह किस प्रकार कोचिंग करेंगे या फिर टी20 क्रिकेट में एक टेस्ट खिलाड़ी का कोच बनना कितना सही है, लेकिन आधुनिक क्रिकेट कोचिंग के भारी दबाव के बीच भी द्रविड़ ने गरिमा और शालीनता से कामयाबी तक के सफर की बानगी दी।


यह वही द्रविड़ हैं जो 2007 में वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज की जमीन पर ही भारत के पहले राउंड से बाहर होने के बाद रोए थे, लेकिन अब जब उन्होंने टीम इंडिया से विदाई ली तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। गुरू द्रविड़ ने भारत को वेस्टइंडीज की जमीन पर ही चैंपियन बनाया।
T20 World Cup: Rahul Dravid bids farewell to Indian team with World Cup victory, see his coaching career stats
2007 में हार के बाद भावुक द्रविड़ और अब चैंपियन बनने के बाद - फोटो : ICC/BCCI
वैसे 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने के बाद 'द वॉल' को भी जज्बाती होते देखा गया। जैसे ही फाइनल के ‘प्लेयर आफ द मैच’ विराट कोहली ने उन्हें विश्व कप ट्रॉफी सौंपी, उन्होंने इतनी जोर से आवाज निकाली मानो आखिर में अपने भीतर की तमाम भावनाओं की अभिव्यक्ति कर रहे हों। द्रविड़ को ऐसा करते देखने की कोई शायद कल्पना भी नहीं कर सकता। कभी वह सनसनीखेज हेडलाइन नहीं देते, लेकिन गैरी कर्स्टन की तरह टीम और खिलाड़ियों के साथ चुपचाप काम करते रहे।

Image
T20 World Cup: Rahul Dravid bids farewell to Indian team with World Cup victory, see his coaching career stats
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
कोच के रूप में चुनौतियां आसान नहीं थी, क्योंकि उनके पास ऐसी टीम थी जिसके विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा फैंस हैं और जिस टीम में नामी गिरामी सितारे हैं। उन्हें मैनेज करना इतना आसान नहीं था। श्रीलंका के खिलाफ 2021 में सीमित ओवरों की एक सीरीज के बाद ही उनकी चुनौतियां शुरू हो गई थी। उन्हें नवंबर 2021 में आधिकारिक तौर पर भारत का पूर्णकालिक मुख्य कोच बनाया गया।

उनसे पहले रवि शास्त्री के कोच रहते भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था लिहाजा उन पर टीम को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। कोच के रूप में वह ऑस्ट्रेलिया दौरा तो नहीं कर सके, लेकिन अलग अलग प्रारूपों में उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। वैसे दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम के खिलाफ एक हार और एक ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज उन्हें कचोटती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: Rahul Dravid bids farewell to Indian team with World Cup victory, see his coaching career stats
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
मैदानी चुनौतियों के अलावा सुपरस्टार से भरे भारतीय ड्रेसिंग रूम को संभालना कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। उन्हें पता था कि मामूली सी बात का भी बाहर तिल का ताड़ बनते देर नहीं लगेगी। द्रविड़ में लेकिन हालात और लोगों को संभालने की जबर्दस्त खूबी है जिसका उन्होंने कोच के रूप में पूरा उपयोग किया। उन्होंने ऐसा माहौल बनाया जिसमें हर खिलाड़ी निखर सके। अब जब वह टीम से विदा हो रहे थे तो उनके चेहरे पर संतुष्टि थी, टीम इंडिया को चैंपियन बनाने की संतुष्टि। द्रविड़ इतने भावुक थे कि उन्होंने हर एक खिलाड़ी को काफी देर तक गले लगाया। हार्दिक पांड्या से लेकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा, सबको गले लगाकर रोए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।
विज्ञापन
T20 World Cup: Rahul Dravid bids farewell to Indian team with World Cup victory, see his coaching career stats
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
वैसे तो द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप तक उन्हें टीम के साथ बने रहने के लिए मना लिया था। अब जय शाह और बीसीसीआई का यह फैसला सही साबित होता हुआ दिख रहा है। पूरी भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर अपने पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच को सम्मानजनक विदाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed