{"_id":"59dd26684f1c1bf3538b6d78","slug":"jason-behrendorff-also-getting-out-sachin-tendulkar-and-rahul-dravid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली ही नहीं, सचिन तेंदुलकर और द्रविड़ को भी शून्य पर आउट कर चुका है ये गेंदबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ही नहीं, सचिन तेंदुलकर और द्रविड़ को भी शून्य पर आउट कर चुका है ये गेंदबाज
Wed, 11 Oct 2017 01:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेसन बेहरेनडोर्फ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने मंगलवार को टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। बेहरेनडोर्फ ने रोहित शर्मा (8), विराट कोहली (0), मनीष पांडे (6) और शिखर धवन (2) को अपना शिकार बनाया। एक बात तो साफ हो गई है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज अब हमेशा एक नाम याद रखेगी, वो कोई और नहीं बल्कि जेसन बेहरेनडोर्फ हैं।
2 of 5
जेसन बेहरेनडोर्फ
- फोटो : bcci
अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा मैच खेल रहे 27 वर्षीय बेहरेनडोर्फ ने टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों को इतनी जल्दी पवेलियन भेजा कि मेजबान टीम इस सदमे से अंत तक उबर नहीं सकी और 118 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 27 गेंदे शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-1 की बराबरी की।
3 of 5
जेसन बेहरेनडोर्फ
मैच में जेसन बेहरेनडोर्फ के लिए स्पेशल विकेट भारतीय कप्तान विराट कोहली का रहा। कोहली खाता भी नहीं खोल सके और बेहरेनडोर्फ को उनकी ही गेंद पर आसान सा कैच थमाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
बहरहाल, बेहरेनडॉर्फ के बारे में आपको एक अनोखा राज बताते हैं। वो कोहली से पहले पूर्व महान भारतीय बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर व राहुल द्रविड़ को भी शून्य पर आउट कर चुके हैं। जी हां, वो क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को शून्य पर आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
बता दें कि बेहरेनडोर्फ ने चैंपियंस लीग के दौरान ये कमाल किया था। उन्होंने 2013 चैंपियंस लीग में मुकाबलों में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को शून्य पर आउट किया था। इस टूर्नामेंट में बेहरेनडोर्फ ने पर्थ स्कॉर्चर्स का प्रतिनिधित्व किया था। 2013 सचिन ने मुंबई इंडियंस की ओर से और राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से हिस्सा लिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।