फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुवाहाटी में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Tue, 10 Oct 2017 06:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 10 Oct 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
IndvsAus T20I team India will try to clinch the series in Guwahati
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। एसीए-बारसापारा स्टेडियम में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक सीमित ओवरों की सीरीज एकतरफा रही है। वनडे सीरीज में विराट कोहली एंड कंपनी ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं रांची में वर्षा बाधित पहले टी-20 मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

IndvsAus T20I: गुवाहाटी में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मुकाबला आज

IndvsAus T20I team India will try to clinch the series in Guwahati
टीम इंडिया
भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 टी-20 मैचों में से 10 जीते हैं जिसमें सात लगातार जीत शामिल हैं। भारत 28 सितंबर 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया से एक भी टी-20 मैच नहीं हारा है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के सामने अब तक खुलकर नहीं खेल सके हैं। इन दोनों स्पिन गेंदबाजों ने चार वनडे और एक टी-20 में मिलकर 16 विकेट लिए हैं। दोनों ने भारतीय टीम की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई है।

IndvsAus T20I: गुवाहाटी में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मुकाबला आज

IndvsAus T20I team India will try to clinch the series in Guwahati
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
हैरानी की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश बल्लेबाज आईपीएल में खेलते हैं और हालात से बखूबी वाकिफ  है लेकिन इसके बावजूद वह मौजूदा सीरीज में अब तक नाकाम रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में उम्दा प्रदर्शन किया है। कप्तान स्मिथ चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं लिहाजा भारतीय स्पिन चुनौती का सामना करना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IndvsAus T20I: गुवाहाटी में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मुकाबला आज

IndvsAus T20I team India will try to clinch the series in Guwahati
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल का खराब फॉर्म चिंता का विषय

ऑस्ट्रेलिया के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का खराब फॉर्म भी चिंता का विषय बना हुआ है जिन्होंने वनडे में 39,14, 05 रन बनाए और टी-20 मैच में 17 रन ही बना सके। उन्हें हर मैच में चहल ने आउट किया जिससे साबित होता है कि लेग स्पिन उनकी कमजोर कड़ी है। एरोन फिंच ने हालांकि मैक्सवेल का बचाव करते हुए कहा, ‘हमने उन्हें इन हालात में आक्रामक बल्लेबाजी करते देखा है। वह नेट पर अच्छी बल्लेबाजी कर रह हैं और बस एक बड़ी पारी की जरूरत है।’ वनडे  सीरीज में सर्वाधिक 10 विकेट लेने वाले नाथन कूल्टर नाइल ने अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि तेज गेंदबाज जासन बेहरेंडोर्फ ने रांची में अपने पहले ही मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed