फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टूट गया ये कीवी खिलाड़ी, कहा- बच्चों खेल से दूर रहो और खुश रहो

Tue, 16 Jul 2019 01:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Jul 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
James Neesham posts heartfelt message after World Cup heartbreak, says kids dont play sports
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप का 12वां सीजन खत्म होते-होते कई क्रिकेट प्रेमियों के दिल तोड़ गया। लॉर्ड्स में खेला गया फाइनल मुकाबला क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार और हैरान करने वाला साबित हुआ। चैंपियन का फैसला रनों या विकेट के आधार पर नहीं बल्कि अधिक बाउंड्रीज के आधार पर किया गया। 


कमजोर मानी जा रही न्यूजीलैंड की टीम ने केन विलियमसन की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंकाया और टूर्नामेंट की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान इंग्लैंड को एक-एक रन के लिए तरसा दिया। मैच सिर्फ टाई ही नहीं हुआ बल्कि सुपर ओवर भी टाई रहा। लगभग जीते हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को ICC के अजीबोगरीब नियम की मार झेलनी पड़ी और ओवरथ्रो में छह रन से लेकर सुपर ओवर में जीत जैसे नियमों के सामने झुकना पड़ा। 
James Neesham posts heartfelt message after World Cup heartbreak, says kids dont play sports
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : social media

हार के बाद कप्तान विलियमसन से लेकर अधिकतर कीवी खिलाड़ी या तो रोते नजर आए या फिर निराश दिखे। ऐसे में टीम के एक खास खिलाड़ी जिमी नीशम ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए युवाओं से खास अपील की। 

James Neesham posts heartfelt message after World Cup heartbreak, says kids dont play sports
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media

नीशम ने ट्वीट करते हुए पहले कहा कि 'दर्द होता है। उम्मीद है कि अगले दशक में कोई एक या दो दिन होगा जब मैं उस आधे घंटे के बारे में नहीं सोचना चाहुंगा।'  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
James Neesham posts heartfelt message after World Cup heartbreak, says kids dont play sports
james neesham

नीशम ने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए बच्चों से अपील की और कहा 'बच्चों, कभी खेल को मत चुनना। खाना बना लो या कुछ और काम कर लो। 60 साल की उम्र में मोटे और खुश होकर मरो'। 
 

विज्ञापन
James Neesham posts heartfelt message after World Cup heartbreak, says kids dont play sports
ग्रांडहोम-निशाम - फोटो : social media

बता दें कि न्यूजीलैंड के आलराउंडर निशम ने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भी उन्होंने पहले 25 गेंदों में 19 रन की पारी खेली, फिर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और आखिरी में सुपर ओवर में आर्चर की गेंदबाजी में 5 गेंदों में 13 रन बटोरे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed