टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इंडियन टी-20 लीग में गजब का प्रदर्श कर रहे हैं। 10 विकेट चटकाने वाले ईशांत ने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। गौरव कपूर के वेब शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया से जुड़े कई अहम किस्से सुनाए। ईशांत ने बताया कि उनकी किट चोरी होने की वजह से उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच जहीर खान से जूत उधार लेकर खेला था।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
टीम इंडिया में अपनी एंट्री को याद करते हुए ईशांत ने बताया कि जब पहली बार उन्हें टीम इंडिया चुना गया, तब विराट कोहली उनके रूममेट थे। ईशांत ने बताया, 'बॉलिंग करके मैं सो गया था। वह टीवी देख रहा था। वह मुझे लातें मार-मार कर जगा रहा था। मैंने सोने दे यार क्यों थका रहा है। उसने मुझे लातें मारकर उठाया। बाद में मैंने देखा कि मेरा ही नाम है तो उसने कहा तू भी इंडिया प्लेयर हो गया यार।'
वहीं, टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को लेकर ईशांत शर्मा ने बताया कि सभी पेसर साथ ही खाना खाते हैं। हालांकि बुमराह सबसे अलग ही खाना पसंद करते थे। वह हमेशा कमरे में बंद रहते थे। उन्होंने कहा, 'बुमराह कमरे में घुसा रहता है। किसी को अंदर भी नहीं जाने देता। पता नहीं क्या करता रहता है।'
बुमराह का एक और किस्सा बताते हुए ईशांत ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच में मेरी स्पीड 125-130 जा रही थी। मेरा पूरा जोर लगा रहा था फिर भी स्पीड ऊपर ही नहीं जा रही थी। इस पर बुमराह ने कहा इंजन गर्म नहीं हुआ क्या। फिर बुमराह बॉलिंग के लिए आया तो उसकी स्पीड भी 140 के आसपास ही जा रही थी। तब मैंने कहा कि जब मैं तुम्हारी उम्र का था तब मैं 150 की रफ्तार से गेंदबाजी किया करता था।'
मोहम्मद शमी को ईशांत ने सबसे आलसी बताया। उन्होंने कहा कि जब वह बात करते हैं तो भी आराम-आराम से बोलता है। ईशांत ने शमी के बोलने के तरीके की नकल भी की और कहा, 'जब उससे कहते हैं तो एनर्जी लाओ तो वह कहता है कि क्या करोगे एनर्जी लाकर। उसे बिरयानी खिलाओ-मटन खिलाओ, सुलाओ और फिर खिलाओ।'