फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान पठान बोले- टीम इंडिया ने मेरा इंतजार करना छोड़ दिया है

Tue, 24 Oct 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 24 Oct 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
irfan pathan admits that team india stop waiting for him a while ago
इरफ़ान पठान - फोटो : indian express

टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे ऑलराउंडर इरफान पठान ने स्वीकार किया कि अब उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने की उम्मीद कम है। क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में 33 वर्षीय पठान ने कहा, 'टीम इंडिया ने कुछ समय पहले मेरा इंतजार करना छोड़ दिया है। मैंने उन्हें अपना सिलेक्शन करने का कोई मजबूत कारण भी नहीं दिया।'

irfan pathan admits that team india stop waiting for him a while ago
इरफान पठान

बता दें कि इरफान पठान ने पिछले पांच साल से कोई वन-डे या टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्होंने 9 साल पहले आखिरी टेस्ट मैच खेला था। हालांकि, पठान ने टीम इंडिया के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। उनकी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट हैट्रिक, पर्थ में मैन ऑफ द मैच बनना और 2007 वर्ल्ड टी20 के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन फैंस के दिलों में आज भी ताजा है। पठान ने इंटरव्यू में इन शानदार प्रदर्शनों के बारे में कहा, 'मैं अगर इन्हें भूलना चाहूं तो फैंस ऐसा करने नहीं देते, जो बहुत अच्छा है। इससे मुझे बेहतर प्रदर्शन करने की हिम्मत मिलती है।'

irfan pathan admits that team india stop waiting for him a while ago
इरफान पठान

इरफान को इस वर्ष रणजी ट्रॉफी के लिए बड़ौदा का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, उनका कप्तान के रूप में प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है। बड़ौदा को अपने पहले मैच में मध्यप्रदेश के हाथों शिकस्त झेलना पड़ी जबकि आंध्रप्रदेश के खिलाफ दूसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस दौरान इरफान का प्रदर्शन बल्ले से अच्छा नहीं रहा जबकि उनके बड़े भाई युसूफ पठान ने दो शतक जड़े। इरफान ने कहा, 'मैंने ऑफ सीजन में कड़ी ट्रेनिंग की और उम्मीद करता हूं कि आगे बेहतर प्रदर्शन करूं। यह सीजन मेरे लिए काफी अहम है और मुझे पता है कि मैं पतली बर्फ पर खड़ा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
irfan pathan admits that team india stop waiting for him a while ago
इरफान पठान

इरफान ने स्वीकार किया कि टीम इंडिया ने उनका कुछ समय पहले ही इंतजार करना छोड़ दिया। अपना आखिरी वन-डे खेलने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 17 लिस्ट ए मैचों में केवल 19 विकेट लिए जबकि 298 रन बनाए। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन दमदार नहीं रहा, जिसकी मदद से वो राष्ट्रीय टीम में वापसी की दावेदारी पेश कर सके। उन्हें पिछले आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि, गुजरात लायंस ने बाद में उनके रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया, लेकिन पठान को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका ही मिल सका।

विज्ञापन
irfan pathan admits that team india stop waiting for him a while ago
इरफान पठान

पठान ने इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे एक आरोप की सफाई भी दी। इरफान पर हमेशा आरोप लगते रहे कि टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद वो सिर्फ आईपीएल के लिए फिट होते हैं बल्कि घरेलू सीजन के लिए वो अनफिट हो जाते हैं। पठान ने इस पर सफाई देते हुए कहा, 'मैंने चोटिल होने से पहले लगातार 9 दिन यात्रा की और मैच खेले। मगर मैंने एक जगह पढ़ा कि इरफान घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देते। मैंने अत्यधिक काम किया। यह प्रमुख मुद्दा था। मुझे जरुरत भी लगी, जब मैंने मदद मांगी तो किसी ने मदद नहीं की। यह आरोप बेबुनियाद हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed