{"_id":"59ee3b754f1c1bc1678b7036","slug":"virat-kohli-s-aggression-has-become-india-s-strength-says-sachin-tendulkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान
Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को मुंबई में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के आक्रामक रवैये को लेकर बड़ा बयान दिया। सचिन ने कहा उन्होंने विराट के अंदर के चिंगारी को उसी दिन पहचान लिया था जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था और उनके इस रवैये का असर पूरी टीम पर पड़ा था।
सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
अपने आक्रामक रुख के लिए जाने जाने वाले विराट ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर के 200वें वनडे में 31वां शतक जड़ा हालांकि टीम इंडिया 6 विकेट से ये मैच हार गई। विराट सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान
3 of 5
विरा
तेंदुलकर ने कहा कि पहले मैच से लेकर अब तक कोहली के रवैये में बदलाव नहीं आया है। उन्होंने पहले दिन ही उनके अंदर की इस चिंगारी को भांप लिया था। लेकिन उनका ये रवैया अधिकांश लोगों को पसंद नहीं था और उन्होंने इसकी आलोचना की थी। लेकिन उनकी आक्रामकता अब टीम की ताकत बन गई है। उनके आसपास के लोग बदले हैं लेकिन उनमें ज्यादा बदलाव नहीं आया है। सचिन ने कहा कि विराट के एडीट्यूड में थोड़ा बदलाव इसलिए आया है क्योंकि टीम का प्रदर्शन कहीं न कहीं उनके प्रदर्शन के इर्द-गिर्द घूमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान
4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc twitter
सचिन ने वर्तमान टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि ये टीम पहले की टीमों की तुलना में ज्यादा संतुलित है। सचिन ने कहा, मुझे लगता है कि ये टीम पहले की अपेक्षा ज्यादा संतुलित है। क्योंकि इस टीम के स्पिनर और तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, कल(रविवार) को जिस तरह भुवनेश्वर कुमार ने जो प्रदर्शन किया उसे देखें। जब हम विदेश दौरों पर जाएंगे तो हार्दिक पांड्या टीम का संतुलन बदलेंगे।
विज्ञापन
सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान
5 of 5
सुनील गावस्कर
सचिन ने ये बात जाने माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब डेमोक्रेसीज इलेवन- द ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी के मुंबई में विमोचन के दौरान कही। कार्यक्रम में उनके साथ सुनील गावस्कर भी थे। दोनों हर्षा भोगले के सवालों के जवाब दे रहे थे। गावस्कर ने इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तानों मंसूर अली खान पटौदी, कपिल देव और अजीत वाडेकर की उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए तारीफ की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।