{"_id":"6641cebb07b7b8f649068a5b","slug":"ipl-former-kkr-captain-gautam-gambhir-admits-that-never-identify-suryakumar-yadav-potential-his-only-regret-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 : सूर्यकुमार को लेकर गंभीर को है इस बात का पछतावा, खुद किया खुलासा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 : सूर्यकुमार को लेकर गंभीर को है इस बात का पछतावा, खुद किया खुलासा, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 May 2024 01:57 PM IST
सार
मुंबई में अपने शानदार प्रदर्शन से सूर्यकुमार यादव भारत की सीमित ओवर टीम में शामिल हुए और अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। सूर्यकुमार मुंबई से पहले 2014 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते थे।
विज्ञापन
1 of 4
गौतम गंभीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लंबे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और ना सिर्फ टीम के बल्लेबाजी क्रम मजबूती देते हैं बल्कि नेतृत्व करने की क्षमता भी रखते हैं। मुंबई में अपने शानदार प्रदर्शन से सूर्यकुमार यादव भारत की सीमित ओवर टीम में शामिल हुए और अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। सूर्यकुमार मुंबई से पहले 2014 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते थे। उस वक्त केकेआर के कप्तान रहे गौतम गंभीर ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें सूर्यकुमार की क्षमता ना पहचान पाने का मलाल है।
2 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL
सूर्यकुमार ने मुंबई से शुरू किया था करियर
सूर्यकुमार ने 2012 से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने उस सीजन मुंबई के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला था। इसके बाद मुंबई ने सूर्यकुमार को रिलीज कर दिया था और 2014 में वह केकेआर के साथ जुड़े। सूर्यकुमार के पहले ही सीजन में केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता। सूर्यकुमार चार साल तक केकेआर से जुड़े रहे और 54 मैचों में 608 रन बनाए, लेकिन उनके ज्यादातर स्कोर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए आए।
3 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL
'सूर्यकुमार की बल्लेबाजी लाइनअप तय नहीं कर पाने का मलाल'
केकेआर को अपनी कप्तानी में दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले गंभीर ने इस बात को स्वीकार किया कि अपने कार्यकाल में सूर्यकुमार की क्षमता और बल्लेबाजी लाइनअप तय नहीं कर पाने का उन्हें आज भी मलाल है। गंभीर ने कहा, एक लीडर की भूमिका सर्वश्रेष्ठ क्षमता की पहचान करना और उसे दुनिया के सामने लाने की होती है। अपने सात साल के कप्तानी के कार्यकाल में कोई एक चीज जिसका मुझे मलाल है वो सूर्यकुमार की क्षमता का अच्छे से इस्तेमाल नहीं कर पाना है। इसी कारण हम उसे संयोजन में निचले क्रम पर उतारते थे। आप किसी एक खिलाड़ी को ही नंबर तीन पर उतार सकते हो और एक कप्तान के तौर पर आपको प्लेइंग-11 में शामिल अन्य 10 खिलाड़ियों के बारे में भी सोचना होता है। सूर्यकुमार नंबर तीन पर अच्छा खेलते, लेकिन वह सातवें नंबर पर भी उसी तरह बल्लेबाजी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL/BCCI
गंभीर ने की सूर्यकुमार की तारीफ
गंभीर ने टीम के एक साथी के तौर पर सूर्यकुमार की काफी प्रशंसा की और बताया कि क्यों 2015 में उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया था। गंभीर ने कहा, सूर्यकुमार टीम के प्रति समर्पित खिलाड़ी हैं। कोई भी अच्छा खिलाड़ी हो सकता है, लेकिन टीम के लिए समर्पित होना एक कठिन कार्य है। चाहे आप उन्हें छठे या सातवें नंबर पर खिलाएं या एकादश से बाहर कर दें, वह हमेशा मुस्कुराते हैं और टीम के लिए प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए हमने उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।