रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। भुवनेश्वर ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 23 रन देकर चार विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने 20 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में चौथी बार किसी एक सीजन में 20 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
ये भी पढ़ें: RCB vs MI: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर; भुवनेश्वर-क्रुणाल ने बिखेरा जलवा
2 of 8
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
मलिंगा और बुमराह की बराबरी
भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि इससे पहले 2014, 2016 और 2017 में हासिल की थी। इस मामले में उन्होंने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी चार-चार बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में शीर्ष पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग आईपीएल सीजन में 20 विकेट पूरे किए हैं।
3 of 8
भुवनेश्वर कुमार-विराट कोहली
- फोटो : ANI
आईपीएल करियर में 219 विकेट
36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल करियर भी बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 201 मुकाबलों में 219 विकेट हासिल किए हैं। दो बार उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है।
4 of 8
आरसीबी ने मुंबई को हराया
- फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में कॉर्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि गजनफर और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा।
5 of 8
साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL
प्लेयर ऑफ द मैच बने भुवनेश्वर
शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उनके लिए मोटिवेशन से ज्यादा अनुशासन मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए मोटिवेशन बहुत ओवररेटेड शब्द है। कोई वीडियो देखकर या कोट पढ़कर कुछ मिनट के लिए प्रेरणा मिल सकती है, लेकिन वह जल्दी खत्म हो जाती है। जो चीज मुझे लगातार आगे बढ़ाती है, वह अनुशासन है।' भुवनेश्वर ने अपनी फिटनेस का श्रेय अपने निजी फिजियो और ट्रेनर को भी दिया। उन्होंने कहा कि टीम के सपोर्ट स्टाफ के अलावा घर पर भी उनकी फिटनेस पर लगातार मेहनत की जाती है।