फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: रोहित को अपनी टीम से खेलते देखना चाहती है यह फ्रेंचाइजी, टीम डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा, लेकिन...

Tue, 27 Aug 2024 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Aug 2024 09:19 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस के साथ हिटमैन का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें बतौर कप्तान हटा दिया था। हार्दिक पांड्या टीम के नए कप्तान बने और इससे फैंस काफी नाराज हुए थे।

विज्ञापन
IPL 2025: Punjab Kings wants to see Rohit Sharma playing in their team, Sanjay Bangar himself revealed
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने में फिलहाल काफी वक्त है, लेकिन अभी से ही खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। अगले सीजन कई शीर्ष खिलाड़ियों के नई फ्रेंचाइजी में शामिल होने की उम्मीद है। इस लिस्ट क सबसे बड़े नामों में रोहित शर्मा भी शामिल हैं। हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे या नहीं, लेकिन एक अन्य फ्रेंचाइजी ने अभी से ही उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जता दी है। अगले साल के आईपीएल के लिए इस साल मेगा ऑक्शन होना है। फिलहाल बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के मालिकों के बीच रिटेन खिलाड़ियों की संख्या को लेकर बातचीत जा रही है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यही रोहित का मुंबई में भविष्य तय करेगा।
IPL 2025: Punjab Kings wants to see Rohit Sharma playing in their team, Sanjay Bangar himself revealed
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई इंडियंस के साथ हिटमैन का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें बतौर कप्तान हटा दिया था। हार्दिक पांड्या टीम के नए कप्तान बने और इससे फैंस काफी नाराज हुए थे। इस फैसले की फैंस के साथ साथ पूर्व क्रिकेटरों ने भी खूब आलोचना की थी। वहीं, रोहित और उनकी पत्नी रितिका भी काफी नाराज थे।
IPL 2025: Punjab Kings wants to see Rohit Sharma playing in their team, Sanjay Bangar himself revealed
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित की ब्रांड वैल्यू को देखते हुए अगर वह ऑक्शन पूल में आते हैं, तो उनके पास दावेदारों की कमी नहीं होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीमों को छह से अधिक खिलाड़ियों (राइट टू मैच सहित) को बनाए रखने की अनुमति नहीं दे सकता है। ऐसे में रोहित के अगले सत्र में एक नई टीम के लिए खेलने की संभावना काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Punjab Kings wants to see Rohit Sharma playing in their team, Sanjay Bangar himself revealed
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा - फोटो : IPL
पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने तो स्पष्ट रूप से रोहित को अपनी टीम में शामिल करने की रुचि व्यक्त की है। पंजाब की टीम ने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। पीबीकेएस के क्रिकेट संचालन निदेशक संजय बांगड़ ने रोहित में को शामिल करने की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह कदम पर्स में बचे पैसे पर निर्भर करेगा। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, 'यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे पर्स में पैसा है या नहीं। अगर रोहित नीलामी में आते हैं, तो मुझे निश्चित रूप से विश्वास है उनकी कीमत काफी ऊपर जाएगी। उन्हें खरीदने के लिए लाइन लग जाएगी।'
विज्ञापन
IPL 2025: Punjab Kings wants to see Rohit Sharma playing in their team, Sanjay Bangar himself revealed
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
संजय की बात कुछ हद तक सही भी है, क्योंकि 37 साल के रोहित टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2024 जीत में अहम खिलाड़ी रहे थे। टी20 विश्व कप अभियान में उनके प्रदर्शन से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि हिटमैन में अभी भी बहुत खेल बाकी है। वहीं, शिखर धवन पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स के नामित कप्तान थे, लेकिन अब उन्होंने खेल के सभी रूपों से संन्यास की घोषणा की है। इसलिए पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में एक नए कप्तान को साइन करने के लिए उत्सुक होगा और इस भूमिका के लिए रोहित से बेहतर विकल्प नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed