फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 'लखनऊ से खेलना चाहते हैं केएल राहुल, लेकिन...' LSG के मालिक से मुलाकात पर आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tue, 27 Aug 2024 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Aug 2024 08:52 AM IST
सार

पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार के बाद राहुल की गोयनका के साथ तीखी बातचीत काफी वायरल हुई थी। ऐसा लग रहा था मानो गोयनका राहुल की बैटिंग स्टाइल और रणनीति से प्रभावित नहीं थे। हालांकि, बाद में दोनों को साथ में हंसी मजाक करते हुए भी देखा गया था।

विज्ञापन
IPL 2025: KL Rahul Met LSG Owner Sanjiv Goenka, Wants Retention, Report Makes Big Revelation
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल का अगला सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में रहकर ही खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात की थी और उन्हें रिटेन किए जाने को लेकर अपनी मंशा व्यक्त की है। हालांकि, एलएसजी के बॉस ने उन्हें रिटेन किए जाने को लेकर ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया है। टीम इंडिया के पूर्व उप कप्तान राहुल अब टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। राहुल ने एलएसजी को पहले दो आईपीएल सीजन (2022 और 2023) में प्ले-ऑफ में पहुंचाया, लेकिन इसमें उनके योगदान से ज्यादा गौतम गंभीर की मेंटरशिप को कारण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2024 में गंभीर के मेंटर से हटते ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।
IPL 2025: KL Rahul Met LSG Owner Sanjiv Goenka, Wants Retention, Report Makes Big Revelation
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
एलएसजी में घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले आईपीएल संचालन परिषद के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हां, राहुल कोलकाता आए और आरपीजी हेड ऑफिस में संजीव गोयनका से मिले। उन्होंने डॉ. गोयनका से साफ कह दिया है कि वह रिटेन किया जाना चाहते हैं। हालांकि, बीसीसीआई जब तक रिटेंशन नीति नहीं लेकर आता, तब तक एलएसजी प्रबंधन अपनी योजना नहीं बनाना या बताना चाहेगा।'
IPL 2025: KL Rahul Met LSG Owner Sanjiv Goenka, Wants Retention, Report Makes Big Revelation
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
सूत्र ने कहा, 'राहुल खुद को रिटेन कराना चाहते हैं, लेकिन जब तक यह नहीं पता कि कितनों को रिटेन किया जाना है और नया पर्स क्या है तब तक वे किसी को रिटेन नहीं कर सकते।' इस मुलाकात को लेकर एलएसजी प्रबंधन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार के बाद राहुल की गोयनका के साथ तीखी बातचीत काफी वायरल हुई थी। ऐसा लग रहा था मानो गोयनका राहुल की बैटिंग स्टाइल और रणनीति से प्रभावित नहीं थे। हालांकि, बाद में दोनों को साथ में हंसी मजाक करते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: KL Rahul Met LSG Owner Sanjiv Goenka, Wants Retention, Report Makes Big Revelation
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
यह कहा जा सकता है कि भले ही राहुल को एलएसजी द्वारा बनाए रखा जाता है, जिसकी संभावना इस समय न्यूनतम है, लेकिन वह टीम में रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी तो नहीं होंगे। राहुल को पहले विकल्प के रूप में रिटेन करने का मतलब होगा कि अगर टीम की राशि बढ़ा दी जाती है तो 18 से 20 करोड़ रुपये की राशि नीलामी के खर्च से काट ली जाएगी। कोई भी फ्रेंचाइजी जो मौजूदा समय में शीर्ष स्थान पर एक्स फैक्टर खिलाड़ियों को देख रही है और वह राहुल पर इतना निवेश नहीं करेगी।
विज्ञापन
IPL 2025: KL Rahul Met LSG Owner Sanjiv Goenka, Wants Retention, Report Makes Big Revelation
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें वापस लेने के लिए गंभीर होती, तो वह अपनी मर्जी से कोलकाता नहीं आते। ऐसा माना जाता है कि राहुल को अपनी बल्लेबाजी शैली में बहुत सी फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी नहीं है, जो टी 20 क्रिकेट में पुरानी मानी जाती है। इसके अलावा उन्होंने जिन सभी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है, उनमें उनका नेतृत्व बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed