गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपडेट देते हुए कहा है कि स्टार ओपनर डेवोन कॉन्वे चोटिल हो गए हैं और उन्हें ठीक होने में कम से कम आठ हफ्ते लगेंगे। ऐसे में वह क्रिकेट एक्शन से कम से कम आठ हफ्ते दूर गए हैं। कॉन्वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करते हैं और साल 2023 में वह टीम के टॉप स्कोरर रहे थे।
2 of 6
डेवोन कॉन्वे
- फोटो : IPL/BCCI
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड में दूसरे टी20 (24 फरवरी) के दौरान चोटिल हुआ था। इस हफ्ते उनके बाएं अंगूठे की सर्जरी होगी और ठीक होने में कम से कम आठ हफ्ते लग जाएंगे। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है और पहले मैच में सीएसके का सामना चेन्नई के चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।
3 of 6
डेवोन कॉन्वे
- फोटो : IPL/BCCI
ब्लैक कैप्स के ट्विटर हैंडल से सोमवार को लिखा गया- ओपनर डेवोन कॉन्वे इस हफ्ते अपने बाएं अंगूठे की सर्जरी कराएंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। कई स्कैन और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद हमने फैसला किया है कि उन्हें ऑपरेट करवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें रिकवर होने में कम से कम आठ हफ्ते लगेंगे।
4 of 6
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे
- फोटो : IPL/BCCI
इतने रिकवरी समय से यह तो तय है कि कॉन्वे आधे आईपीएल में सीएसके का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। कॉन्वे सीएसके की टीम का एक अहम हिस्सा हैं। उन्हें 2022 ऑक्शन में चेन्नई ने एक करोड़ रुपये में साइन किया गया था। पिछले साल उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे और टीम के लीडिंग रन स्कोरर रहे थे। इसके साथ ही वह आईपीएल 2023 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया था।
5 of 6
डेवोन कॉन्वे की पार्टी में चेन्नई की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के खिलाफ खिताबी मुकाबले में कॉन्वे ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंद में 47 रन की पारी खेली थी। आईपीएल 2023 का फाइनल 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। अब कॉन्वे की गैरमौजूदगी में रचिन रवींद्र के लिए दरवाजा खुल गया है। वह सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ बतौर ओपनर डेब्यू कर सकते हैं। एक ऑलराउंडर होने की वजह से वह टीम के लिए काफी मददगार भी साबित हो सकते हैं।