{"_id":"6475534b1ce37332d608f2e9","slug":"ipl-2023-gt-captain-hardik-pandya-on-ms-dhoni-csk-trophy-win-and-his-team-loss-gt-vs-csk-final-2023-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: 'अगर मुझे हारना था तो माही से बेहतर विपक्षी कोई नहीं हो सकता', धोनी के चैंपियन बनने पर बोले हार्दिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: 'अगर मुझे हारना था तो माही से बेहतर विपक्षी कोई नहीं हो सकता', धोनी के चैंपियन बनने पर बोले हार्दिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 May 2023 08:52 AM IST
सार
मैच के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फाइनल हारना था तो धोनी से बेहतर विपक्षी कोई नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक ने धोनी पर बयान दिया है
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। आईपीएल 2023 के फाइनल में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बारिश से बाधित फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। यह आईपीएल फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल था।
हालांकि, इसके बाद बारिश हुई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे सीएसके ने पांच विकेट गंवाकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मैच के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फाइनल हारना था तो धोनी से बेहतर विपक्षी कोई नहीं हो सकता था।
2 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन शो में हार्दिक ने कहा- मैं धोनी के लिए बहुत खुश हूं। नियति ने शायद यही लिखा था। अगर मुझे हारना होता, तो मैं उनसे हारना पसंद करता। धोनी से बेहतर विकल्प कोई और नहीं हो सकता था। अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं और माही उन सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। ऊपर वाला मेहरबान रहा है और वह मुझ पर भी मेहरबान रहा है, लेकिन यह धोनी का दिन था।
3 of 4
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा- मुझे लगता है कि हमने एक टीम के रूप में बहुत अच्छा काम किया। हम दिल से खेलते हैं। जिस तरह से हम लड़ते रहे उस पर वास्तव में मुझे गर्व है। हमारा एक आदर्श वाक्य है - हम एक साथ जीतते हैं, हम एक साथ हारते हैं। मैं बहाना नहीं बनाने जा रहा हूं, सीएसके ने बेहतर क्रिकेट खेली। हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, साई सुदर्शन का खास जिक्र करना चाहूंगा कि इस स्तर पर इतना अच्छा खेलना आसान नहीं है। हम अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि हम उनसे सर्वश्रेष्ठ हासिल करें। जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने खेला, चाहे वह मोहित शर्मा हों या फिर राशिद खान या फिर मोहम्मद शमी, सबने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम लीग राउंड के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। उसने 14 में से 10 मैचों में जीत हासिल की और सिर्फ चार मैच गंवाए। क्वालिफायर-वन में गुजरात को चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद क्वालिफायर-दो में गुजरात ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल में एक बार फिर गुजरात को चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले पिछले साल गुजरात ने राजस्थान को हराकर डेब्यू सीजन में ही खिताब अपने नाम किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।