आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार 18 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। टी-20 लीग के आगामी सीजन के लिए सभी फ्रैंचाइजियों ने मिलकर कुल 57 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई और उन्हें अपनी-अपनी टीमों में शामिल किया। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सबसे कम तीन खिलाड़ी खरीदे और उनकी टेबल पर कम ही हलचल देखने को मिली। हालांकि बावजूद इसके हैदराबाद की टेबल पर मौजूद एक खूबसूरत लड़की ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है यह लड़की जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।
इस चेहरे पर फिर टिकीं सारी निगाहें, IPL नीलामी के दौरान दुनिया को बनाया दीवाना
सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर बैठी इस लड़की का नाम काव्या मारन है। उनकी उम्र 29 साल है। काव्या देश के अमीर लोगों में शुमार सन टीवी नेटवर्क के मालिक और सनराइजर्स के संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी हैं।
काव्या पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल नहीं हुई हैं बल्कि इससे पहले के सीजन में भी वे हैदराबाद की तरफ से खिलाड़ियों की बोली लगा चुकी हैं। वे अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान स्टेडियम में जाकर अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आती रहती हैं।
Lights. Camera. Auction 📸🧡
"We are very happy with how things have gone so far!" - @KaviyaMaranOffl
#IPLAuction2021 #IPLAuction #SunrisersHyderabad 🧡 pic.twitter.com/qQrUz3TJPs
बता दें कि कलानिधि सन टेलीविजन नेटवर्क के मालिक हैं और काव्या इस समय अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं। काव्या उन क्रिकेट फैंस में से हैं, जिन्हे हर मैच में स्टेडियम में देखा जाता है। वे क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं।
बात करें सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा नीलामी में चुने गए खिलाड़ियों की तो उन्होंने इस बार सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों को चुना। इसमें अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव को दो करोड़, अफगानिस्तानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को 1.5 करोड़ और कर्नाटक के ऑलराउंडर जगदीश सुचित को 30 लाख में खरीदा।