{"_id":"6ab410d38c18049e6005bda9","slug":"india-vs-westindies-odi-rohit-sharma-virat-kohli-records-and-stats-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम वेस्टइंडीज: रोहित-कोहली के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, वनडे सीरीज में बन सकती है इतिहास की नई कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम वेस्टइंडीज: रोहित-कोहली के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, वनडे सीरीज में बन सकती है इतिहास की नई कहानी
Thu, 24 Sep 2026 04:35 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:35 AM IST
सार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित 12,000 वनडे रन और बतौर ओपनर 10,000 रन के करीब हैं, जबकि विराट कोहली 15,000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। दोनों दिग्गजों के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड हासिल करने का मौका होगा। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में एक बार फिर क्रिकेट फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वनडे क्रिकेट में ही खेल रहे हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली यह सीरीज दोनों के लिए व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज से भी खास हो सकती है। रोहित और विराट के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।
विज्ञापन
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच तीन अक्तूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज भारतीय टीम के लिए भी अहम मानी जा रही है।

रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
रोहित शर्मा
- 12 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका
- बतौर ओपनर 10 हजार वनडे रन से 135 रन दूर
- वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और शतक का मौका
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
- जीत में बतौर ओपनर बड़ा रिकॉर्ड
- वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर ओपनर सबसे ज्यादा वनडे रन
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हजार चौकों के करीब रोहित
- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में छक्कों का रिकॉर्ड
- वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्कों से 12 दूर
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली
- 15 हजार रन पूरे करने के करीब
- 15 हजार वनडे रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने का मौका
- लिस्ट ए में सचिन के रिकॉर्ड के करीब कोहली
विराट कोहली
- फोटो : ANI
- घर में वनडे रन के रिकॉर्ड पर भी नजर
- वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल रन के रिकॉर्ड के करीब
- वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में भी बड़ा रिकॉर्ड
- नंबर-3 पर 13 हजार वनडे रन के करीब कोहली
- एशिया में 17 हजार इंटरनेशनल रन
रोहित और विराट
- फोटो : ANI
कोहली-रोहित की वापसी ने बढ़ाई सीरीज की चर्चा
वनडे टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी ने इस सीरीज को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। दोनों दिग्गजों ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका सफर जारी है। 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को भी आजमा रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोहली और रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है।

विराट-रोहित
- फोटो : BCCI
क्या 2027 विश्व कप में खेलेंगे कोहली और रोहित?
कोहली और रोहित की भारतीय वनडे टीम में भूमिका को लेकर सवाल लगातार बने हुए हैं। इस बीच टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की नजर युवा विकल्पों पर भी है। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल लॉर्ड्स में हुए वनडे से पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि चयनकर्ता वनडे सेटअप में यशस्वी जायसवाल को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, मौजूदा सीरीज के लिए कोहली और रोहित को टीम में शामिल किया गया है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का कार्यक्रम
- पहला वनडे: 27 सितंबर - तिरुवनंतपुरम
- दूसरा वनडे: 30 सितंबर - गुवाहाटी
- तीसरा वनडे: 3 अक्तूबर - मुल्लांपुर
- वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेली जाएगी।