फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केपी से लेकर डीके तक: वो पांच मौके जब बीच IPL में ही बदले गए कप्तान

Sun, 04 Apr 2021 01:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 04 Apr 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Five instances when franchises chenged leadership in mid-season during Inidan premier league
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जहां टीमों में शामिल सभी क्रिकेटर अपनी योग्यता साबित करना पड़ता है। इसमें ये मतलब नहीं रखता कि  खिलाड़ी किस स्तर पर खेल रहे हैं। आईपीएल के जरिए नए खिलाड़ियों को पहचान मिली। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ियों सहित टीम के कप्तानों का कौशल परीक्षण भी होता है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास पर नजर डाली जाए तो उन क्रिकेटरों की लंबी सूची है जिन्होंने अपने कौशल से प्रभावित किया। आईपीएल में कुछ खिलाड़यों को नए सत्र की शुरूआत से कप्तान बनाया गया। जबकि कई बार ऐसा हुआ जब टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट को दौरान कप्तान बदल दिया। आइए हम आपको उन कप्तानों के बारे में बताते हैं जिन्हें आईपीएल के मध्य सत्र के दौरान कप्तानी से हटाया गया। 

IPL 2021 Five instances when franchises chenged leadership in mid-season during Inidan premier league
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कुंबले बने केविन पीटरसन की जगह RCB के कप्तान 2009
आईपीएल के मध्य सत्र के दौरान अनिल कुंबले सबसे पहले कप्तान बने थे। साल 2009 में कुंबले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। उस समय आरसीबी के कप्तान केविन पीटरसन इंग्लैंड की तरफ से खेलने के लिए स्वदेश लौट गए। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने अनिल कुंबले को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। साल 2009 में उनकी कप्तान में मध्य सत्र के बाद आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 में 6 मैच जीते। आरसीबी ने सेमीफाइनल में एमएस धोनी की टीम को हराया था लेकिन फाइनल में कुंबले की टीम डेक्कन चार्जर्स से हार गई थी। उस साल रॉयल चैलेंजर्स की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रही। 

IPL 2021 Five instances when franchises chenged leadership in mid-season during Inidan premier league
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित शर्मा बने रिकी पॉन्टिंग की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान 2013
साल 2013 में रिकी पॉन्टिंग मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। लेकिन उनके नेतृ्त्व में टीम पहले हॉफ में कुछ खास नहीं कर पाई। उसके बाद रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया। रोहित अपने नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाने में सफल रहे। उसके बाद से हिटमैन लगातार मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हुए हैं और वह अब तक पांच बार अपनी टीम को खिताब  जिता चुके हैं। र
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Five instances when franchises chenged leadership in mid-season during Inidan premier league
मुरली विजय - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
मुरली विजय बने डेविड मिलर की जगह किंग्स इलेवन के कप्तान 2016
आईपीएल 2016  में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की शुरूआत बहुत खराब रही। इस टीम को 6 मे से 5 मैचों में हार मिली। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने डेविड मिलर की जगह मुरली विजय को कप्तान  बनाने का फैसला किया। उनकी कप्तानी में भी किंग्स इलेवन पंजाब कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और अंकतालिका में सबसे नीचे रही। 
विज्ञापन
IPL 2021 Five instances when franchises chenged leadership in mid-season during Inidan premier league
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस अय्यर बने गौतम गंभीर की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान 2018
गौतम गंभीर ने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम में वापसी की। वह सात साल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बिताने के बाद टीम से जुड़े थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर के लिए साल 2012 और 2014 में  आईपीएल खिताब भी जीता। लेकिन उनके जुड़ने के बाद दिल्ली की टीम का भला नहीं हुआ। गंभीर की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स 6 में से 5 मैच हार गई। ऐसे में गंभीर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 23 वर्षीय श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed