हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
4 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना की रफ्तार: मौत के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, एक दिन में 89 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले
देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा 89 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित भारत में मिले हैं। वहीं 714 लोगों ने एक दिन में कोरोना से जान गंवाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
किसान आंदोलन : गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत आज, पश्चिमी उप्र में ‘सब ठीक’ बताने की तैयारी में जुटी भाजपा
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हमले के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं। वेस्ट यूपी के पांच उन जिलों में पहले चरण में चुनाव है, जहां बीते चार महीने से किसान आंदोलन का ज्यादा प्रभाव दिखा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
किसान आंदोलन: कृषि कानूनों के विरोध में आज निकालेंगे बाइक रैली, गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर सरकार के खिलाफ करेंगे हल्ला बोल
नए क़ृषि कानून को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे किसान अब रविवार को बाइक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (असली, अराजनैतिक) के नेतृत्व में ये बाइक रैली सुबह उत्तर प्रदेश के संभल से शुरू होगी जो गॉजपुर बॉर्डर स्थित धरना स्थल पर आकर खत्म होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना की दूसरी लहर: देश के आधे से ज्यादा मामले 10 राज्यों में, यहां 12 गुना तक बढ़े सक्रिय मरीज
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने महज 59 दिन में ही सरकारी दावों की पोल खोल दी है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली और केरल से लेकर तमिलनाडु तक में संक्रमण को हराने के लिए सरकारें श्रेय लेने में जुटी थीं लेकिन संक्रमण ने चंद दिन में ही पहले से और अधिक ताकतवर होकर इन राज्यों की स्थिति ही बदल दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...