फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दिग्गजों को IPL नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, एक नाम पढ़कर तो हर कोई हैरान

Fri, 19 Feb 2021 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Feb 2021 07:48 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: From Aaron finch to Sandeep lamichhane and Tim Southee, top players goes unsold
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL

भारत की चर्चित इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई। चेन्नई में छोटे स्तर पर हुई इस नीलामी में देश-विदेश के कुल 298 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लेकिन अंत में 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और उन्हें अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने अपने-अपने साथ जोड़ा। आईपीएल 2021 के लिए गुरुवार को हुई इस नीलामी में कई अनजान चेहरों पर जमकर पैसों की बारिश हुई तो कई बड़े नाम खाली हाथ रहे। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन बड़े और स्टार खिलाड़ियों पर जिन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

IPL 2021 Auction: From Aaron finch to Sandeep lamichhane and Tim Southee, top players goes unsold
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

नीलामी में 10 खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रखी थी। इनमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियम प्लंकेट और स्टार सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को किसी ने नहीं चुना।

IPL 2021 Auction: From Aaron finch to Sandeep lamichhane and Tim Southee, top players goes unsold
shaun marsh

12 खिलाड़ी ऐसे थे जिनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी। इनमें दक्षिण दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल, इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी, इंग्लैंड के आदिल रशीद, आईपीएल में 2477 रन बना चुके ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श, तेज गेंदबाज डेविड विली और लुईस ग्रेगरी को किसी ने नहीं खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: From Aaron finch to Sandeep lamichhane and Tim Southee, top players goes unsold
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL

बात करें एक करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की तो कुल 11 खिलाड़ी इस सूची में शामिल थे, लेकिन इनमें नौ खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल रहे। पिछली बार आरसीबी का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच, कैरेबियाई बल्लेबाज एविन लुईस, भारतीय हनुमा विहारी, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल, बांग्लादेश के विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ, बिली स्टेनलेक और ऑस्ट्रेलिया के ही विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को भी किसी ने नहीं खरीदा।  

विज्ञापन
IPL 2021 Auction: From Aaron finch to Sandeep lamichhane and Tim Southee, top players goes unsold
टिम साउदी - फोटो : file

इसके अलावा कई स्टार खिलाड़ी जिन्होंने टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे भी खाली हाथ रहे। इन खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखी थी बावजूद इन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इनमें न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज टिम साउथी, ऑलराउंडर कोरी एंडरसन, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर, मोहम्मद महमुदुल्लाह, शेरफेन रदरफोर्ड, डैरेन ब्रावो, कीमो पॉल और फिडेल एडवर्ड्स भी फ्रैंचाइजियों को आकर्षित नहीं कर पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed