{"_id":"602ea6008ebc3ee96d155937","slug":"ipl-auction-2021-arjun-tendulkar-needs-is-a-hard-working-kid-says-zaheer-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन तेंदुलकर के बचाव में उतरे जहीर खान, IPL नीलामी में मुंबई से खरीदे जाने पर उठे थे सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अर्जुन तेंदुलकर के बचाव में उतरे जहीर खान, IPL नीलामी में मुंबई से खरीदे जाने पर उठे थे सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने जगह दी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद अब मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। इसी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में उनके बेटे अर्जुन को 20 लाख रुपये में खरीदा, जो उनका आधार मूल्य भी था। यह फैसला हालांकि हैरानी भरा नहीं है क्योंकि वह पिछले दो से तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली तो अर्जुन के चयन पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे।
2 of 4
जहीर खान
- फोटो : social media
पूरे मामले पर अब मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने चुप्पी तोड़ी है। ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर के चयन पर उन्होंने कहा, 'उसे अभी काफी सुधार की जरूरत है। मैंने उसके साथ नेट्स में काफी समय गुजारा है। खेल के कुछ गुर सिखाए। वह काफी मेहनती बच्चा है, जिसे सीखना पसंद है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का अतिरिक्त दबाव सदैव उसके साथ होगा। टीम का माहौल इसे भुलाने में उसकी मदद करेगा। ऐसा कितनी बार होता है कि कोई युवा खिलाड़ी नीलामी में चुना जाता है और उस पर बात की जाती है, उसे खुद को और अपना चयन सही साबित करना होगा।'
3 of 4
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : twitter@ESPNcricinfo
21 साल के अर्जुन ने हाल में मुंबई की सीनियर टीम की ओर से पदार्पण किया जब वह हरियाणा के खिलाफ राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब मुंबई के लिए टी-20 प्रारूप में दो मैच खेलते हुए तीन रन बनाने के अलावा दो विकेट चटकाए हैं। अर्जुन इससे पहले आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह टी-20 मुंबई लीग में भी खेले थे। वह श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस की टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी है, उनका संयोजन सबसे बेहतर नजर आता है। शायद यही वजह है कि नीलामी में उन्होंने कोई बड़ा नाम अपने साथ नहीं जोड़ा। नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख) ही टीम के साथ जोड़े गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।