मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दे दी। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में धोनी की अगुवाई वाली सुपर किंग्स पूरी तरह से फेल रही। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी टीम ने मुंबई के सामने घुटने टेक दिए। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो चेन्नई की टीम पर भारी पड़े।
IPL 2020: मुंबई के इन पांच योद्धाओं के आगे CSK ने टेके घुटने, धोनी ब्रिगेड को मिली शर्मनाक हार
ट्रेंट बोल्ट:
तेज गेंदबाज बोल्ट ने पहले ही ओवर से जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया और एक के बाद एक चार विकेट अपने नाम किए। बोल्ट ने चार ओवर की गेंदबाजी में एक मैडेन के साथ 18 रन देकर चार बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने गायकवाड़। डुप्लेसिस। जडेजा और करन को आउट किया।
ईशान किशन:
सलामी बल्लेबाजी करने उतरे किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने चेन्नई के सभी गेंदबाजों की धुनाई की। ईशान ने मात्र 37 गेंदों में नाबाद रहते हुए 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए।
जसप्रीत बुमराह:
मुंबई के दूसरे तेज गेंदबाज बुमराह ने भी दमदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर ही अंबाती रायुडू और जगदीशन का विकेट अपने नाम किया। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।
राहुल चाहर:
स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने फिर से छाप छोड़ी। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए। चाहर ने धोनी और अपने भाई दीपक चाहर को अपना शिकार बनाया।