फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश के राजा ने अपने कुत्ते को बनाया था एयर फोर्स चीफ, खुद जर्मनी में कर रहा है ऐश

Fri, 23 Oct 2020 09:15 PM IST
नवनीत राठौर पीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
पीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 23 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
thai king maha vajiralongkorn has four wives and 20 sex soldier know about his colourful life
राजा महा वाचिरालोंगकोन - फोटो : सोशल मीडिया

थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन और उनके नीतियों के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के पद छोड़ने और आपातकाल की घोषणा के बाद से चार से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद भी पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शनकारी इकट्ठा होकर राजतंत्र के खिलाफ लोकतंत्र की मांग रख रहे हैं।

thai king maha vajiralongkorn has four wives and 20 sex soldier know about his colourful life
राजा महा वाचिरालोंगकोन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, राजा महा वाचिरालोंगकोन के प्रति लोगों का गुस्सा नाजायज भी नहीं है। एक ओर जहां पूरा थाईलैंड कोरोना की मार और लॉकडाउन के कारण आए आर्थिक बदहाली को झेल रही है, तो वहीं राजा महा वाचिरालोंगकोन अपनी 20 शाही सहयोगी, 4 पत्नियों और तमाम नौकर-नौकरानियों के साथ जर्मनी के एक होटल में रह रहे हैं। जर्मनी में एक फाइव स्टार होटल का पूरा फ्लोर राजा और उनकी शाही सहयोगियों के लिए बुक किया गया है।

thai king maha vajiralongkorn has four wives and 20 sex soldier know about his colourful life
राजा महा वाचिरालोंगकोन - फोटो : सोशल मीडिया

थाईलैंड में शाही सहयोगी राजा की ऐसी साथी को कहते हैं, जो उनकी पत्नी न हो। यह पद 1932 में राजतंत्र के साथ ही खत्म कर दिया गया था। लेकिन हाल ही मौजूदा राजा ने इसे फिर से जीवित कर दिया है। राजा इन शाही सहयोगी के साथ मनोरंजन करते हैं। जर्मनी की सरकार ने थाईलैंड के राजा के रुके होने के चलते होटल स्टाफ को काम चालू रखने के लिए स्पेशल परमिशन दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thai king maha vajiralongkorn has four wives and 20 sex soldier know about his colourful life
सिननेत वोंगवाजीरापाकडी - फोटो : सोशल मीडिया

राजा महा वाचिरालोंगकोन ने 35 साल की सिननेत वोंगवाजीरापाकडी के साथ शादी की थी। सिननेत पहले नर्स थीं, जो बाद में थाई आर्मी में हेलीकॉप्टर की पायलट बन गईं। पायलट की नौकरी के तीन महीने के अंदर ही राजा ने सिननेत के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और कुछ ही दिनों के बाद राजा ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाकर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
thai king maha vajiralongkorn has four wives and 20 sex soldier know about his colourful life
राजा महा वाचिरालोंगकोन और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कुछ दिन पहले ही सिननेत वोंगवाजीरापाकडी को एक साल तक जेल में रखने के बाद उनकी सजा माफ कर दी है। रिहाई के तुरंत बाद सिननेत को राजा के पास जर्मनी भेज दिया गया। राजा महा अपने हरकतों से पूरी दुनिया में चर्चा में बने रहते हैं। उनके दिवंगत कुत्ते फू-फू के साथ विचित्र जुनून था और उसे रॉयल थाई एयर फोर्स का एयर चीफ मार्शल बना दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed