फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: KXIP से हार के बाद विराट ने जताई हैरानी, कहा- हमें लगा था मैच 18वें ओवर में खत्म हो जाएगा

Fri, 16 Oct 2020 08:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 16 Oct 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: After the loss to KXIP, Virat expressed surprise, said- We thought the match would end in the 18th over.
विराट कोहली (फाइल फोटो)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बृहस्पतिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों आठ विकेट से हार झेलने के बाद मैच को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि यह मैच 18वें ओवर में खत्म हो जाएगा लेकिन थोड़े से दबाव से खेल में कुछ भी संभव है।

IPL 2020: After the loss to KXIP, Virat expressed surprise, said- We thought the match would end in the 18th over.
विराट कोहली - फोटो : PTI

कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘यह काफी आश्चर्यचकित करने वाला था। हमें लगा था कि मैच 18वें ओवर में खत्म हो सकता है। आखिरी ओवरों में थोड़ा सा दबाव आपको भ्रमित कर सकता है और ऐसे में कुछ भी संभव है।’ कोहली ने हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि उनकी टीम मैच में बेहतर स्थिति में नहीं थी।

IPL 2020: After the loss to KXIP, Virat expressed surprise, said- We thought the match would end in the 18th over.
केएल राहुल और क्रिस गेल - फोटो : PTI

शारजाह में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए थे। पंजाब ने इसके जवाब में दो विकेट पर 177 रन बनाकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: After the loss to KXIP, Virat expressed surprise, said- We thought the match would end in the 18th over.
पंजाब बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI

दरअसल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को जीत के लिए आखिरी की 18 गेंदों में 11 रनों की जरुरत थी और अर्धशतक जड़ चुके केएल राहुल और क्रिस गेल क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन फिर क्रिस मोरिस ने 18वें ओवर में मात्र चार रन दिए। इसके बाद पंजाब को 12 गेंदों में सात रन की दरकार थी, तब ईसुरु उडाना ने 19वें ओवर में सिर्फ पांच रन दिए। आखिरी की छह गेंदों में पंजाब को सिर्फ दो रन ही चाहिए था और ऐसा लग रहा था कि मैच पहली ही गेंद पर जीत जाएगी, लेकिन फिर आखिरी में युजवेंद्र चहल पांच गेंदों में सिर्फ एक रन दिए और पंजाब ने गेल का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद पंजाब को आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए थे, तब नए बल्लेबाजी निकोलस पूरन ने मैदान पर उतरकर छक्का जड़कर मैच खत्म किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed