रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को बृहस्पतिवार को पंजाब के हाथों एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी दूसरी बार पंजाब से हारी। शारजाह में खेले गए मुकाबले में किंग्स ने बैंगलोर को आठ विकेट से हराया और टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
2 of 4
विराट एबी
- फोटो : social media
हार के बाद विराट के एक फैसले पर सभी ने हैरानी जताई और आलोचना भी की। दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने सातवें ओवर में ही 62 रन पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि फॉर्म में चल रहे डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डिविलियर्स से पहले वाशिंगटन सुंदर और फिर शिवम दुबे को भेजा गया। डिविलियर्स 16वें ओवर में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।
3 of 4
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विराट ने इस फैसला का बचाव करते हुए कहा, 'हम ने इस बारे में बात की थी, हम चाहते थे कि बल्लेबाजी के दौरान दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन रहे क्योंकि दो लेग स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे। कई बार चीजें आपके मुताबिक नहीं होती है। हम चाहते थे कि शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी का मौका मिले।’
4 of 4
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए जिसमें आखिरी में क्रिस मोरिस द्वारा आठ गेंदों में 25 रन का अहम योगदान रहा। वहीं डिविलियर्स कुछ खास नहीं कर पाए और पांच गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए।