{"_id":"5ccb2b91bdec22077f3ac937","slug":"ipl-2019-suresh-raina-hints-at-succeeding-ms-dhoni-as-skipper-at-chennai-super-kings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: रैना ने दिए संकेत, धोनी के बाद संभाल सकते हैं चेन्नई की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: रैना ने दिए संकेत, धोनी के बाद संभाल सकते हैं चेन्नई की कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 03 May 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी-रैना
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में एमएस धोनी ने चेन्नई के लिए अभी तक खेले गए कुल 13 मैचों में से 11 में कप्तानी की है। वहीं, दो मैचों में उनकी गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर सुरेश रैना ने टीम की कमान संभाली। हालांकि, दोनों मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है।
2 of 5
एमएस धोनी
गौरतलब है कि धोनी ने इस सत्र में बीमार होने के कारण चेन्नई के लिए दो मैच नहीं खेले। धोनी के न खेलने के कारण चेन्नई को हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से, जबकि मुंबई के खिलाफ 46 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई ने 80 रन मुकाबला जीता था।
3 of 5
ms dhoni
दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में धोनी ने 22 गेंद में नाबाद 44 रन और सुरेश रैना ने 37 गेदों में 59 रन बनाए थे, जिसकी मदद से चेन्नई ने 80 रन से जीत दर्ज की। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रैना से जब मैच के बाद पूछा गया कि धोनी की गैर मौजूदगी में कप्तानी करना कितना मुश्किल था, रैना ने कहा कि धोनी को बतौर कप्तान खोना कोई मसला नहीं है लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके नहीं होने से मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धोनी-रैना
उन्होंने संकेत दिए कि धोनी के नहीं रहने पर वह कप्तानी की बागडोर संभाल सकते हैं। रैना ने कहा कि पिछले कुछ साल में बतौर बल्लेबाज और टीम मेंटर के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके संन्यास लेने पर शायद मैं कप्तानी कर सकता हूं लेकिन जब तक वह चाहें चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे। आप उन्हें और चेन्नई को जानते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली बनाम मुंबई
बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम महज 99 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। यह मुकाबला चेन्नई ने 80 रन से जीता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।