फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक का खुलासा, इस साल जिनेवा मोटर शो में हुई थी पेश

Thu, 02 May 2019 08:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
ऑटो डेस्क,अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
footballer cristiano ronaldo buys world most expensive car bugatti la voiture noire
Cristiano Ronaldo Bugatti

प्रसिद्ध फुलबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी कार खरीदी है। यह कार स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी बुगाती की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार बुगाती की ‘ला वोइतूर नोइरे’ La Voiture Noire है। हालांकि बुगाती ने कार मालिक की पहचान जाहिर करने से इंकार कर दिया है। लेकिन स्पेनिश स्पोर्ट्स डेली मार्का के मुताबिक इस कार को दुनिया के स्टार फुटबॉलर और इटैलियन लीग सीरी ए में युवेंटस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो ने खरीदा है।  


 

कीमत 87.6 करोड़ रुपए

footballer cristiano ronaldo buys world most expensive car bugatti la voiture noire
Cristiano Ronaldo CR7

इससे पहले ये खबरें आई थीं कि फॉक्सवैगन ग्रुप के पूर्व चेयरमैन फर्डिनेंड पीच ने ये कार खरीदी है। इस कार इस साल जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया था। रोनाल्डो ने इस कार को खरीदने के लिए 1.1 करोड़ यूरो (करीब 87.6 करोड़ रुपए) खर्च किए हैं और यह दुनिया की सबसे मंहगी स्पोर्ट्स कार है।
 

2021 तक होगी डिलिवरी

footballer cristiano ronaldo buys world most expensive car bugatti la voiture noire
Bugatti La Voiture Noire-1

रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस कार पर काम चल रहा है और रोनाल्डो को ये कार 2021 तक ही मिल पाएगी। रोनाल्डो ने पिछले साल 21.5 लाख पाउंड खर्च करके बुगाती शिरॉन खरीदी थी। वहीं उनके गैराज में मर्सिडीज सी क्लास स्पोर्ट कूप, एस्टन मार्टिन, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी700-4, , मैक्लॉरेन एमपी4 12सी, बेंतले कॉटिनेंटल जीटीसी स्पीड, रोल्स रॉयस फैंटम और फरारी 599 जीटीओ जैसी कारें शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी के पास भी है फरारी 599 जीटीओ

footballer cristiano ronaldo buys world most expensive car bugatti la voiture noire
MS Dhoni Ferrari

फरारी 599 जीटीओ कार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी के पास भी है। फरारी 599 जीटीओ में 6.0 लीटर का वी12 इंजन लगा है, जो 665 हॉर्स पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है और इस कार की टॉप स्पीड है 335 किमी/घंटा है। इस कार की कीमत 2.65 करोड़ रुपये है।
 

विज्ञापन

फ्रेंच में मतलब होता है काली कार

footballer cristiano ronaldo buys world most expensive car bugatti la voiture noire
Bugatti La Voiture Noire-2

बुगाती की La Voiture Noire  का फ्रेंच में मतलब होता है काली कार। La Voiture Noire अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है, और कंपनी ने सिर्फ एक ही कार बनाई है। उस वक्त खबरें आई थीं कि फॉक्सवेगन के पूर्व सीईओ और चेयरमैन फर्डिनेंड पीच इसके पहले खरीदार हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed