इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को पंजाब और मुंबई के बीच खेला जाएगा। मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 4 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं, जबकि दूसरे मैच में दोनों को हार का सामना करना पड़ा है।
इन 11 खिलाड़ियों के दम पर पंजाब को धूल चटाएगी मुंबई! ये है संभावित प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
कप्तान रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले मुकाबले में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए अच्छी शुरुआत दी थी। रोहित शर्मा ने 33 गेंदों पर 48 रन जबकि डी कॉक ने 20 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। पंजाब के खिलाफ पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों सलामी बल्लेबाजों की निगाहें मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होंगी।
मिडिल ऑर्डर
सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह और किरोन पोलार्ड मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह ने जबरदस्त पारी खेली थी। यादव ने 24 गेंद पर 38 रन जबकि युवराज ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए थे। युवी ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए थे। हालांकि पोलार्ड की बल्लेबाजी अब तक निखर कर नहीं आई है। अब इस मैच में रोहित को एक बार फिर अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ऑलराउंडर्स
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बैंगलोर के खिलाफ मैच में हार्दिक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। हालांकि गेंदबाजी में वो काफी महंगे साबित हुए थे। वहीं, क्रुणाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही खराब रही थी, जबकि दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में क्रुणाल का बल्ला खूब चला था। अब इस बार भी दोनों ऑलराउंडरों से मुंबई को काफी उम्मीदें होंगी।
गेंदबाजी
मुंबई की टीम पिछले मुकाबले की तरह ही चार गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्केंडे, मिचेल मैक्लेनाघन और लसिथ मलिंगा के साथ मैदान पर उतर सकती है। वैसे तो गेंदबाजी में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर मुंबई कोई बदलाव करना चाहेगी तो वो मिचेल मैक्लेनाघन की जगह बेन कटिंग को टीम को शामिल कर सकती है, क्योंकि बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में मैक्लेनाघन काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि दिल्ली के खिलाफ भी मैच में भी उनकी काफी धुनाई हुई थी, लेकिन उस मैच में मैक्लेनाघन ने तीन विकेट भी चटकाए थे।
टीम में जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे और लसिथ मलिंगा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। बुमराह ने बैंगलोर के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे, जबकि मयंक मार्कंडे को भी एक विकेट मिला था। हालांकि मलिंगा काफी महंगे रहे थे। उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं मिला था, लेकिन इसके बावजूद मुंबई पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्हें जरूर खिलाना चाहेगी।
नोटः यह तो महज हमारा एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा।