फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: ऐसी होगी पंजाब की प्लेइंग XI, मुंबई के खिलाफ खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी!

Sat, 30 Mar 2019 01:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 30 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 Kings xi Punjab predicted playing xi against Mumbai Indians
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl

कोलकाता से मिली हार को भुला कर पंजाब की टीम शनिवार को मुंबई के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। वहीं, मुंबई की टीम बैंगलोर को हराने के बाद इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र में दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कैसी हो सकती है पंजाब की टीम... 

ipl 2019 Kings xi Punjab predicted playing xi against Mumbai Indians
क्रिस गेल - फोटो : Social media

टॉप ऑर्डर
पंजाब की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ओपनिंग करते नजर आएंगे। कोलकाता के खिलाफ मैच में गेल का बल्ला कुछ खास नहीं चला था। वह सिर्फ 20 रन ही बना सके, लेकिन 25 मार्च को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले गेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद पर 79 रन बनाए थे। हालांकि पंजाब के दोनों ही मुकाबलों में लोकेश राहुल का बल्ला खामोश रहा है। इस बार कप्तान अश्विन चाहेंगे कि राहुल गेल के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दें। 

ipl 2019 Kings xi Punjab predicted playing xi against Mumbai Indians
डेविड मिलर - फोटो : Social media

मिडिल ऑर्डर
मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर और मनदीप सिंह मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में मयंक अग्रवाल और डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी की थी। मयंक ने 58 रन जबकि मिलर ने 59 रन बनाए थे। वहीं मनदीप सिंह ने भी ताबड़तोड़ 33 रनों की पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 Kings xi Punjab predicted playing xi against Mumbai Indians
R Ashwin - फोटो : social media

ऑलराउंडर
कप्तान रविचंद्रन अश्विन टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मुंबई के खिलाफ मैच में हार्दस विलजॉइन की जगह सैम करन को खेल सकते हैं, क्योंकि पिछले मैच में विलजॉइन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बल्लेबाजी तो उन्हें मिली ही नहीं थी, लेकिन गेंदबाजी में भी वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।  

विज्ञापन
ipl 2019 Kings xi Punjab predicted playing xi against Mumbai Indians
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : Social media

गेंदबाजी
मोहम्मद शमी, वरूण चक्रवर्ती और एंड्रयू टाई गेंदबाजों की भूमिका निभाएंगे। पिछले मैच में तीनों ही गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला था। इस बार भी पंजाब को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed