इंडियन टी-20 लीग के तीसरे मुकाबले में रविवार को दिल्ली ने तीन बार की चैंपियन मुंबई को 37 रन से हराकर इस सीजन का शानदार आगाज किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19.2 ओवर में में 176 रन पर ही सिमट गई। आइए जानते हैं दिल्ली की इस शानदार जीत के कौन रहे पांच हीरो?
इन पांच खिलाड़ियों ने जीता दिल्ली का दिल, तीन बार की चैंपियन मुंबई को दी शिकस्त
शिखर धवन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मुकाबले में 36 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली।
कोलिन इनग्राम
पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयय अय्यर के आउट होने बाद कोलिन इनग्राम ने धवन के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। इस मैच में इमग्राम ने 32 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। धवन और इनग्राम के बीच तीसरे विकेट के लिए 83 रन की बड़ी साझेदारी हुई।
ऋषभ पंत
दिल्ली की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 27 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस तूफानी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया। इंडियन टी-20 लीग में उन्होंने 9वीं हाफ सेंचुरी लगाई है।
इशांत शर्मा
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्होंने सबसे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (14) को कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली को एक और बड़ी सफलता दिलाई। क्विंटन डी कॉक (27) को उन्होंने बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया।