ऋषभ पंत की शानदार पारी के दम पर दिल्ली ने IPL के 40वें मुकाबले में राजस्थान को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी जगह पक्लीकी कर ली। आइए जानते हैं कि मैच विनिंग पारी खेलने के बाद क्या कहाः
2 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में ऋषभ पंत ने अपनी टीम के लिए 36 गेंदों पर 78 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 4 शानदार छक्के लगाये हैं। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।
3 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : file photo
मैच के बाद पंत ने कहा, 'मैं अपनी टीम को मैच जीताकर बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। अपनी टीम को एक महत्वपूर्ण मैच में अंत तक रहकर जीत दिलाना एक अच्छी भावना है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, विश्व कप का चयन इससे पहले मेरे दिमाग में चल रहा था, लेकिन अब मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।
इतना ही नहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने आगे कहा, 'मेरा ध्यान अपने खेल पर केंद्रित था। आज मैंने अपनी हिटिंग एबिलिटी पर भरोसा किया और यह मेरे लिए काम भी किया। मुझे पता था कि विकेट कैसा व्यवहार कर रहा है और मैंने इसका फायदा उठाया। हमारी टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि सभी को अपनी भूमिका अच्छे से पता है और हम सभी इसे निभाने की पूरी कोशिश करते हैं।'
गौरतलब है कि विश्व कप के लिए चुने जाने वाली टीम में ऋषभ पंत बड़े दावेदारों में से एक थे। हालांकि, 15 अप्रैल को बीसीसीआई द्वारा हुए टीम की घोषणा के बाद पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया, जो कि काफी चर्चाओं में रहा।