ऋषभ पंत की शानदार पारी के बाद हरतरफ उनकी तारीफ हो रही है। दिल्ली के सलाहकार और भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के साथ-साथ रिकी पोंटिंग ने भी उनकी तारीफ की है। राजस्थान के खिलाफ दमदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले ऋषभ को पोंटिंग ने दूसरे ग्रह का बताया है।
दूसरे ग्रह से आया है दिल्ली का यह खिलाड़ी, कंगारू दिग्गज का बड़ा बयान
राजस्थान द्वारा दिए गए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शिखर धवन (54) और पंत (नाबाद 78) की दमदार बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान लगभग प्लेऑफ की दौर से बाहर हो गई है।
मैच के बाद गांगुली ने ट्विटर पर लिखा, 'ऋषभ पंत तुम इसके हकदार हो। तुम बेहतरीन हो।' मैच के बाद गांगुली मैदान पर भागे और 21 वर्षीय पंत को गोद में उठा लिया। वहीं पोंटिंग ने कहा, 'पंत ऐसे लगते हैं जैसे दूसरे ग्रह पर हैं। वह काफी टैलेंटेड हैं। उन्हें ऐसी कंडीशन्स में खेलने में मजा आता है।'
Rishabh pant @RishabPant777 @ParthJindal11 u deserve this .. u r wow pic.twitter.com/tTYgWrZZpH
बता दें कि पंत को 30 मई से होने इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। गांगुली द्वारा गोद में उठाना पंत के लिए काफी स्पेशल था। इसपर पंत ने कहा था कि राजस्थान रायल्स पर छह विकेट से मिली जीत के बाद जब सौरभ गांगुली ने उन्हें उठाया तो उन्हें 'बहुत खास' महसूस हुआ।