इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए गुरुवार शाम को मुंबई में रिटेन पॉलिसी आयोजित होने वाली है। दो साल का बैन खत्म करके चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल एक बार फिर वापसी करेगी। मुंबई में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी फ्रैंचाइजी अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपेगी। हालांकि पहले से ही यह तय माना जा रहा है कि चेन्नई के लिए
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु के लिए
विराट कोहली कप्तान करेंगे।
आइए जानते हैं आज होने वाले इस रिटेन कार्यक्रम में क्या नया होने वाला है...
2 of 6
rajiv shukla
- फोटो : File
खिलाड़ियों को रिटेन किए जाने वाले इस कार्यक्रम को पहली बार
बीसीसीआई आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी,
आईपीएल के चैयरमेन राजीव शुक्ला और आठों टीमों के मालिक शामिल होंगे।
3 of 6
virat-dhoni
- फोटो : File
जानकार लगभग तय मान रहे हैं कि चैन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मालिक धोनी और रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) बेंगलूरु विराट कोहली को रिटेन करेगी। इस बीच आरसीबी एबी डीबिलियर्स और यजुवेंद्र चहल को भी रिटेन करना चाहेगी, लेकिन दिक्कत यह है कि अगर वो ऐसा करती है तो इसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
4 of 6
Chahal and deviliers
- फोटो : File
जैसा कि इस बार सभी फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों की नीलामी में 80 करोड़ रुपए ही खर्च कर सकती है और आरसीबी कोहली के अलावा डीबिलियर्स और चहल को भी रिटेन करती है तो उसके पास नीलामी में ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पैसे नहीं रह जाएंगे।
इस बार नए नियमों के मुताबिक, हर फ्रैंचाइजी अपने तीन प्लेयर को रिटेन कर सकती है, जबकि बाकी दो प्लेयर में उसके पास राइट टू मैच का अधिकार होगा। राइट टू मैच के मुताबिक, अगर प्लेयर पर बोली लगती है तो वह ये कार्ड चलकर उस प्लेयर को बोली की राशि के साथ ही अपनी टीम में शामिल कर सकती है।