फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसलिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम में कुलदीप-चहल को नहीं मिली जगह, मुख्य चयनकर्ता ने बताई वजह

Wed, 11 Sep 2019 04:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 11 Sep 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
INDvsSA MSK Prasad explains why Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal have not been picked in T20 squad
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई

टीम इंडिया 15 सितंबर से धर्मशाला के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज करेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह युवा राहुल चाहर और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। कुलदीप और चहल को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया, इसकी वजह चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बताई है।

INDvsSA MSK Prasad explains why Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal have not been picked in T20 squad
कुलदीप, चहल - फोटो : social media

एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि कुलदीप और चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वो दूसरे खिलाड़ियों को भी परखना चाहते हैं। एमएसके प्रसाद ने कहा कि स्पिन गेंदबाजी विभाग में विभिन्नता लाने के लिए हम युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका दे रहे हैं।  ये सब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। पिछले दो सालों में चहल और कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है, वो टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने के सबसे बड़े दावेदार हैं। 

INDvsSA MSK Prasad explains why Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal have not been picked in T20 squad
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसाद ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि हमने क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में श्रेयस अय्यर को एक परिपक्व बल्लेबाज के रूप में उभरते हुए देखा है। वह टीम की पस्थितियों के अनुसार खेलने में सक्षम हैं। इसके अलावा हमने नवदीप सैनी, क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को भी क्रिकेट के इस प्रारूप में अच्छा करते हुए देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsSA MSK Prasad explains why Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal have not been picked in T20 squad
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर को धर्मशाला में, 18 सितंबर को मोहाली में और 22 सितंबर को बेंगलुरु में टी-20 मुकाबला खेलना है। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed