15 सितंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। आईपीएल के बाद देश में यह पहली सीरीज होगी, इससे पहले टीम इंडिया विश्व कप और वेस्टइंडीज दौरा करके आ चुकी है। ऐसे में प्रोटियाज को मैदान में पछाड़ने से ठीक पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीर शेयर करते नजर आए।
पत्नी अनुष्का की गोद में समंदर किनारे लेटे दिखे विराट, फैंस बोले- हाए...नजर न लगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट ने अपनी जीवनसंगिनी और बॉलीवुड सेलेब अनुष्का की गोद में लेटे तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर वेस्टइंडीज दौरे के दौरान की ही लग रही है। विरुष्का की जोड़ी को इस फोटो पर फैन्स के बेहद प्यार भरे रिएक्शंस मिल रहे हैं।
इस फोटो में अनुष्का एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कोहली उनकी गोद में लेटकर पोज दे रहे हैं। कोहली ने इस फोटो का कैप्शन दिल वाली इमोजी दिया है। इस फोटो में जहां कोहली बिना शर्ट-टीशर्ट के बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं, वहीं अनुष्का काले चश्मों में कहर ढा रहीं हैं।
— Virat Kohli (@imVkohli) September 11, 2019
वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'हाय नजर न लगे तो किसी ने सुपर कपल कहते हुए हमेशा साथ रहने की दुआएं दे दी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आगाज टी-20 के साथ होगा, जो धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में कोहली स्टैंड का अनावरण होगा, जिसके बाद टीम इंडिया धर्मशाला रवाना हो जाएगी।