फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता में पहली बार विश्वचैंपियन बने थे कंगारू, जानिए कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

Wed, 20 Sep 2017 07:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 20 Sep 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
IndvsAus: 2nd ODI-  In Eden Gardens Australia become World Champions
ईडन गार्डन्स - फोटो : getty

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से मात दी। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया चेपॉक में कभी नहीं हारा था। ऑस्ट्रेलिया का  कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड ईडेन गार्डन्स में भी है। इसी मैदान पर इंग्लैंड को मात देकर ऑस्ट्रेलिया विश्वचैंपियन बना था।

कोलकाता में पहली बार विश्वचैंपियन बने थे कंगारू, जानिए कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IndvsAus: 2nd ODI-  In Eden Gardens Australia become World Champions
ऑस्ट्रेलियाई टीम
कंगारुओं ने ईडन गार्डन्स ने 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है। इस मैदान उसका सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। साल 1987 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल में 7 रन से मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने डेविड बून से शानदार अर्धशतक(75) की बदौलत 253/5 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड निर्धारित 50 ओवर में केवल 246 रन बना सकी। 

कोलकाता में पहली बार विश्वचैंपियन बने थे कंगारू, जानिए कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IndvsAus: 2nd ODI-  In Eden Gardens Australia become World Champions
माइकल क्लार्क - फोटो : getty
इसके बाद साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ इस मैदान पर दूसरा मैच खेला था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए थे। डेमियन मार्टीन ने 61 रन की पारी खेली थी। इयान हार्वे की शानदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम इंडिया 4.15 ओर में 198 रन पर ढेर हो गई थी। 37 रन से हार का सामना करना पड़ा था। माइकल क्लार्क को उनके ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता में पहली बार विश्वचैंपियन बने थे कंगारू, जानिए कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IndvsAus: 2nd ODI-  In Eden Gardens Australia become World Champions
टीम इंडिया
भारत ने इस मैदान पर कुल 20 मैच खेले हैं। जिसमें से 11 में उसे जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया। इस मैदान में खेले गए कुल 30 मैचों में से 20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। जबकि 10 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही है।
विज्ञापन

कोलकाता में पहली बार विश्वचैंपियन बने थे कंगारू, जानिए कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IndvsAus: 2nd ODI-  In Eden Gardens Australia become World Champions
केदार जाधव - फोटो : getty
 इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को पांच रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा था।  इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 321 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में केवल 9 विकेट पर 316 रन बना सकी थी।  केदार जाधव ने शानदार 90 रन  की पारी खेली थी उनके आखिरी समय में विकेट गंवाने की वजह से ही टीम इंडिया का ये हाल हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed