फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंबले-हरभजन के क्लब में शामिल हुए अश्विन, पुणे टेस्ट के तीसरे दिन अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Sun, 13 Oct 2019 07:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 13 Oct 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
IndvSA R Ashwin Became fourth Indian bowler who took 50 wickets against south Africa in test cricket
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग 10 महीने के बाद वापसी कर कर रहे टीम इंडिया के स्टार अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 275 रन पर सिमट गई। अश्विन इस पारी में चार विकेट झटके। इस चार विकेट के साथ ही अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अश्विन दिग्गज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के क्लब में शामिल हो गए हैं। 

IndvSA R Ashwin Became fourth Indian bowler who took 50 wickets against south Africa in test cricket
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में चार विकेट झटकर आर अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे अधिक बार चार विकेट लेने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। अश्विन ने हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भज्जी ने प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट मैच में सात बार ये कमाल किया था। अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IndvSA R Ashwin Became fourth Indian bowler who took 50 wickets against south Africa in test cricket
आर अश्विन - फोटो : social Media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की सूची में अश्विन चौथे नंबर पर आ गए। अश्विन से पहले तीन भारतीय गेंदबाजों ने ये मुकाम हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक विकेट चटकाने के मामले में अश्विन प्रोटियाज के खिलाफ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvSA R Ashwin Became fourth Indian bowler who took 50 wickets against south Africa in test cricket
आर अश्विन - फोटो : social Media
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले  हैं। कुंबले ने इस टीम के खिलाफ 21 टेस्ट में 84 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 64 विकेट लिए थे और तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं जिन्होंने 11 टेस्ट में 60 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन ने अब तक 9वें टेस्ट मैच की पहली पारी तक दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ कुल 50 विकेट चटका लिए हैं। 
विज्ञापन
IndvSA R Ashwin Became fourth Indian bowler who took 50 wickets against south Africa in test cricket
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विन ने पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में कमाल की इकानॉमी से गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम के चार बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 28.4 ओवर में 69 रन दिए और उनका इकानॉमी रेट 2.41 का रहा। सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सात विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किए थे।  इस टेस्ट सीरीज में अश्विन अब तक  इस टीम के खिलाफ 13 विकेट ले चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed