{"_id":"5da072558ebc3e93d33e7535","slug":"bs6-hero-splendor-ismart-specifications-leaked-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई Hero Splendor जल्द होने जा रही है लॉन्च, मिलेगी ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई Hero Splendor जल्द होने जा रही है लॉन्च, मिलेगी ज्यादा माइलेज
हीरो मोटोकॉर्प अपनी लोकप्रिय बाइक Splendor का नया अवतार जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। नई बाइक में कंपनी इस बार कुछ खास फीचर्स को शामिल करने जा रही है। साथ ही इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए एक खास फीचर को भी शामिल किया जायेगा ।
Splendor iSmart होगी लॉन्च
2 of 5
Splendor iSmart
- फोटो : Social
आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल जून में BS6 Splendor iSmart से पर्दा उठाया था पर स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब लॉन्च से पहले ही इस बाइक के डाक्यूमेंट ऑनलाइन लीक हो गया है । जिसमें कई अहम जानकारियां पता चली हैं।
दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च
3 of 5
Hero Splendor ismart
- फोटो : Social
Hero MotoCorp ने जून में अपने पहले बीएस6 टू-वीलर Splendor iSmart से पर्दा उठाया था। हालांकि, कंपनी ने बाइक के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी थी। अब BS6 Hero Splendor iSmart का एक डॉक्युमेंट ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे इस बाइक की कुछ जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, बीएस6 स्प्लेंडर की लॉन्चिंग की तारीख अभी भी सामने नहीं आई है। लेकीन माना जा रहा है कि इसे इस फेस्टिव सीजन में ही लॉन्च किया जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन डिटेल्स
4 of 5
hero motocorp
- फोटो : rushlane
लीक डॉक्युमेंट के मुताबिक, नई Splendor iSmart में 113.2cc का इंजन मिलेगा जोकि मौजूदा मॉडल (109.15cc) के मुकाबले ज्यादा है। खास बात यह है कि माइलेज बढ़ाने के लिए बाइक में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को शामिल किया जायेगा। नई बाइक BS6 इंजन के साथ आएगी, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इंजन कपैसिटी बढ़ने के बाद भी इसमें पावर मौजूदा मॉडल से कम होगी। फिलहाल मौजूदा मॉडल में 9.5hp मिलती है जबकि नए मॉडल में में 9.1hp का पावर मिलेगा।
विज्ञापन
दो वेरियंट में मिलेगी
5 of 5
Hero Splendor iSmart
लीक हुए डॉक्युमेंट्स के अनुसार नई BS6 Splendor iSmart में दो वेरियंट मिलेंगे । इनमें एक ड्रम और दूसरा फ्रंट डिस्क ब्रेक में होगा। मौजूदा BS6 मॉडल की तुलना में इसकी कीमत 15 फीसदी तक ज्यादा हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।