{"_id":"5b70966742c7924f671efcec","slug":"indveng-both-the-team-have-weather-proeblem-but-who-is-responsible-for-biggest-loss-at-lords","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: दोनों टीमों के लिए वही मौसम, वही मिजाज, फिर क्यों हुई टीम इंडिया की करारी हार?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: दोनों टीमों के लिए वही मौसम, वही मिजाज, फिर क्यों हुई टीम इंडिया की करारी हार?
Mon, 13 Aug 2018 06:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
इंग्लैंड बनाम भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों दूसरे टेस्ट में एक पारी और 159 रन के विशाल अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे हैं। सीरीज का तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए वही मौसम और वही मिजाज था। बावजूद इसके टीम इंडिया की करारी हार का जिम्मेदार किसे माना जाय? मौसम या बल्लेबाज। चलिए अगली स्लाइड में गौर करते हैंः
2 of 8
टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेलने आई टीम इंडिया की हालत शुरू से ही खराब है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट में भी टीम इंडिया के टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, सिर्फ कप्तान विराट को छोड़कर। वहीं, 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भी टीम इंडिया का वहीं हाल हुआ।
3 of 8
lords rain
दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के पहले तक टीम इंडिया के बल्लेबाजों के बारे में कहा जा रहा था कि इंग्लैंड की हालात और मौसम ऐसे हैं कि वहां बल्लेबाजी करना काफी कठिन हैं। मगर पहले टेस्ट में तो इस तरह के हालात नहीं थे, बावजूद इसके विराट के अलावा सारे बल्लेबाज टांय-टांय फिस हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विराट कोहली
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 130 रन पर ढेर हुई और इंग्लैंड की बढ़त दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
सैम करन
चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 357/6 से आगे बढ़ाई। वोक्स ने अपने कल के स्कोर में 17 रन का इजाफा किया। उन्होंने सैम करन (40) के साथ सातवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने करन को शमी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा और तभी इंग्लैंड ने अपनी पारी 396 रन पर घोषित कर दी। इंग्लैंड को 289 रनों की अहम बढ़त मिली। ग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को 137* और कुल चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा को एक सफलता मिली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।