Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls

'टेल्स के साथ थोड़ा 'हेड' भी इस्तेमाल करें': अजय जडेजा का तंज; सिराज-रवींद्र के बाहर होने पर अश्विन क्या बोले?

Thu, 19 Nov 2026 09:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 09:04 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर रविचंद्रन अश्विन ने नाराजगी जताई। वहीं, अजय जडेजा ने टीम मैनेजमेंट पर तंज कसते हुए कहा कि टॉस में टेल्स चुनने के साथ थोड़ा दिमाग का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन
IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
अश्विन-जडेजा-सिराज-अजय - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जडेजा और सिराज ने विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेट के लिए काफी योगदान दिया है और उन्हें कम से कम अपने प्रदर्शन के दम पर असफल होने का मौका तो मिलना चाहिए था। वहीं, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी चयन के फैसले पर मजाकिया अंदाज में टीम मैनेजमेंट को घेरा।
विज्ञापन
Trending Videos

IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
सिराज-जडेजा - फोटो : ANI
अश्विन बोले- यह बिल्कुल हैरान करने वाला फैसला
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम चयन की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारतीय टीम में एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के पिछले दौरे का उदाहरण देते हुए बताया कि मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में शानदार गेंदबाजी की थी। सिराज ने उस सीरीज में 23 विकेट लिए थे और भारत की ओर से सबसे ज्यादा ओवर भी फेंके थे। वहीं, रवींद्र जडेजा ने बल्ले से 516 रन बनाए थे।

अश्विन ने कहा, 'रवींद्र जडेजा ने पिछली विदेशी सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए और अब वह टीम से बाहर बैठे हैं। मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड सीरीज ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। आखिर इससे क्या संदेश जाता है?' उन्होंने आगे कहा, 'शायद सिराज की रफ्तार कम हुई हो। रवींद्र जडेजा को लेकर आपकी अलग राय हो सकती है, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया है कि उन्हें अपने दम पर फेल होने का मौका मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI
जडेजा को बाहर रखने की वजह पर भी उठाए सवाल
भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रवींद्र जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुनने के पीछे न्यूजीलैंड की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिक संख्या को वजह बताया था। हालांकि, अश्विन इस तर्क से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों में कुल आठ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में पिच पर एक तरफ रफ पैच बन सकता है, जो दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर के लिए मददगार साबित होता। अश्विन के मुताबिक, विदेशी टेस्ट मैचों में स्पिनर की भूमिका चौथी पारी में काफी अहम हो जाती है। ऐसे में जडेजा जैसे अनुभवी गेंदबाज को बाहर रखना समझ से परे है।
विज्ञापन

IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
मोहम्मद सिराज - फोटो : ANI
सिराज की कमी भी खली, बोले- टीम को उनकी जरूरत थी
अश्विन ने वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय गेंदबाजी की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाल लिया। अश्विन के मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में सिराज जैसे जोशीले और लगातार प्रयास करने वाले गेंदबाज की जरूरत थी। उन्होंने कहा, 'जब पुरानी गेंद से कुछ नहीं हो रहा था, तब भारत को मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज की जरूरत थी। मैं यह नहीं कह रहा कि सिराज खेलते तो पांच विकेट ले लेते, लेकिन टीम में ऐसा गेंदबाज होना जरूरी है जो पूरे जोश के साथ दौड़कर आए और लगातार गेंदबाजी करे। सिराज कई वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं।'

IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
शुभमन गिल - फोटो : ANI
कप्तान गिल को भी दी फैसलों की जिम्मेदारी लेने की सलाह
अश्विन ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी टीम चयन के फैसलों की जिम्मेदारी लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कप्तान को अपनी पसंद और सोच के मुताबिक फैसले लेने चाहिए। अश्विन ने कहा कि भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और नए खिलाड़ियों को मौका देना भी जरूरी है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। किसी खिलाड़ी के पिछले अनुभव और प्रदर्शन का भी महत्व होना चाहिए।

IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
अजय जडेजा - फोटो : एक्स
अजय जडेजा ने भी टीम मैनेजमेंट पर कसा तंज
सिराज और जडेजा को बाहर रखने के फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी चुटकी ली। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से साझा किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, 'क्या यहां सुबह बहुत जल्दी हो गई है या वहां आधी रात है? क्योंकि आप लगातार टॉस में टेल्स चुनते रहते हैं, लेकिन थोड़ा दिमाग का इस्तेमाल भी करना चाहिए।' अजय जडेजा का यह बयान भारतीय टीम के चयन और हालिया फैसलों पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।
 

IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
शुभमन गिल - फोटो : ANI
गिल ने बताया क्यों बाहर हुए सिराज
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी सिराज को बाहर रखने के फैसले को मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट पिछले एक सप्ताह से प्लेइंग इलेवन के संयोजन पर विचार कर रहा था, क्योंकि सभी तेज गेंदबाज अच्छी फॉर्म में हैं। गिल ने कहा, 'यह काफी मुश्किल फैसला था। हम पिछले एक सप्ताह से सोच रहे थे कि किस संयोजन के साथ उतरना चाहिए। हमारे सभी तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सिराज और गुरनूर दोनों के लिए बाहर बैठना मुश्किल है।'

IND VS NZ Test: Ajay Jadeja Takes Dig at Team India Over Siraj-Jadeja Snub, R Ashwin Slams Selection Calls
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI
सुंदर को क्यों चुना?
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को शामिल किया गया। वॉशिंगटन सुंदर को एकमात्र स्पिन विकल्प के तौर पर चुना गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed