{"_id":"5b70c30b42c7923b770a1933","slug":"5-reason-of-team-india-loss-the-match-against-england-at-lords","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENGvIND: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के ये हैं 5 कारण ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvIND: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के ये हैं 5 कारण
Mon, 13 Aug 2018 06:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को चौथे ही दिन पारी और 159 रन से रहा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 130 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों ने भी निराश किया। आइए जानते हैं लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के 5 कारणः
टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज फेल
2 of 6
केएल राहुल
इस मैच में टीम इंडिया का टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरीके से फ्लॉप दिखे। बारिश होने के कारण पहले दिन टॉस तक नहीं हो सका। दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पूरी टीम अपनी पहली पारी में महज 107 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।
भारतीय गेंदबाजों का न चलना
3 of 6
मोहम्मद शमी
मौसम की यदि बात की जाए तो दोनों टीमों के लिए वही मौसम और वहीं मिजाज था। पहली पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जहां हालात और मौसम का फायदा उठाया लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके। हां तीसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया। लंच से पहले उन्होंने इंग्लैंड के चार अहम विकेट गिरा दिए थे, लेकिन वे इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंडरसन और ब्रॉड का चला जादू
4 of 6
anderson
टीम इंडिया की हार में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अहम भूमिका रही है। एंडरसन के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया पहली पारी में मगज 107 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। एंडरसन ने 13.2 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 5 विकेट लिए।
विज्ञापन
कप्तान विराट भी हुए फ्लॉप
5 of 6
virat kohli
एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तुलना में विराट दूसरे टेस्ट में पूरी तरह फ्लॉप रहे। विराट पहली पारी में 23 रन और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हुए। याद हो कि पहले मैच में विराट ने अकेला दोनों पारियों में कुल मिलाकर 200 रन की शानदार पारी खएली थी। मगर लेकिन लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वह केवल 40 रन ही बना सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।