इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सीरीज के पहले टेस्ट में एक पारी और 130 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह और मजबूत कर ली है। इंदौर टेस्ट में जीत के बाद कई रिकॉर्ड बने हैं। आइए बताते हैं आपको उन रोचक टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के जीत के हीरो रहे मयंक अग्रवाल ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के 25 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मयंक ने अपनी 243 रन की पारी में आठ छक्के लगाए। मयंक से पहले सिद्धू ने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में आठ छक्के जड़े थे।
3 of 6
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक ने एक साल में दो दोहरे शतक लगाने वाले दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे विनू मांकड़ की बराबरी कर ली। मांकड़ ने साल 1955-56 के दौरान बतौर सलामी बल्लेबाज दो दोहारा शतक जड़ा था। मयंक अग्रवाल 2019-20 के दौरान यह कारनामा किया है। मंयक ने अपना पहला दोहरा शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट में जीत भारत की लगातार छठी टेस्ट जीत है और होलकर मैदान पर लगातार आठवीं बार टीम इंडिया ने मैदान मारा है। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो विंडीज के खिलाफ तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और एक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मुकाबला जीता है। इससे पहले साल 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने यह मुकाम हासिल किया था।
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
इंदौर में जीत के साथ ही विराट कोहली सर्वाधिक 10 बार एक पारी से दुश्मन को मात देने वाले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने दिग्गज कप्तान एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने एक पारी से 9 बार और अजहर ने यह कारनामा अपनी कप्तानी में आठ बार किया था।