फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: बीच मैदान शर्ट खोलकर विराट से मिलने पहुंचा जबरा फैन, कंधे पर हाथ रख कोहली ने की ख्वाहिश पूरी

Sun, 17 Nov 2019 07:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 Nov 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh Virat Kohli fan sneaks onto field during Indore Test
विराट कोहली से मिलने बीच मैदान पहुंचा एक फैन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत व बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली से मिलने के लिए उनका एक क्रिकेट फैन सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए के मैच के दौरान बीच मैदान में पहुंच गया। 22 वर्ष के इस युवक को पुलिस ने उस पर नजर पड़ते ही हिरासत में ले लिया। विराट के इस फैन ने अपने शरीर पर विराट कोहली लिखवाया हुआ था।

India vs Bangladesh Virat Kohli fan sneaks onto field during Indore Test
विराट कोहली से मिलने बीच मैदान पहुंचा एक फैन - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली के इस फैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक का नाम सूरज बिष्ट है और उसने बताया कि वो विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन है। सूरज उत्तराखंड का रहने वाला है और इंदौर में खाना बनाने का काम करता है। उसने विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस गया।

India vs Bangladesh Virat Kohli fan sneaks onto field during Indore Test
विराट कोहली से मिलने बीच मैदान पहुंचा एक फैन - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस युवक को हिरासत में लिया गया है उसने अपने शरीर पर विराट कोहली लिखा हुआ है, साथ ही उसने अपने हाथ पर विराट कोहली के नाम का टैटू भी बनवा रखा है और अपने चेहरे पर वीके (विराट कोहली) भी लिखवा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Bangladesh Virat Kohli fan sneaks onto field during Indore Test
विराट कोहली से मिलने बीच मैदान पहुंचा एक फैन - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ सीरीज से मैदान पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मैच के दौरान रोहित शर्मा के पास एक फैन पहुंच गया था और उसने रोहित शर्मा को जमीन पर गिरा तक दिया था। आज इंदौर के मैदान पर एक बार फिर से टीम इंडिया की सुरक्षा में सेंध लग गई। जब कोहली से मिलने यह युवक पहुंच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed