फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: दोनों टीमों के इन 5-5 खिलाड़ियों के बीच होगा महामुकाबला

Fri, 15 Sep 2017 08:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 15 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS 5 player encounters to look out for
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से वन-डे सीरीज शुरू होगी, जिसके बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है। टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका का 9-0 से क्लीन स्वीप किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे कड़ी चुनौती मिलना तय नजर आ रहा है। मेहमान टीम ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपनी तैयारियों की झलक पेश की। आज हम आपको दोनों टीमों के 5-5 खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सीरीज के रोमांच को चरम पर पहुंचा सकते हैं।

एमएस धोनी बनाम एडम जम्पा

INDvAUS 5 player encounters to look out for
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए थे, जिससे लोग गुस्सा हुए थे। मगर धोनी ने अपने बल्ले से जवाब दिया और बेस्ट फिनिशर के अपने टैग को साबित किया। धोनी को आगामी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा से कड़ी चुनौती मिल सकती है। वैसे तो धोनी हमेशा से लेग स्पिनर्स पर हावी रहे, लेकिन जम्पा के साथ वो आईपीएल में बहुत खेल चुके हैं। जम्पा को धोनी की कमियां तो धोनी को जम्पा की कमियां जरुर पता होंगी। ऐसे में दोनों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ग्लेन मैक्सवेल बनाम युजवेंद्र चहल

INDvAUS 5 player encounters to look out for
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty

इंडियन प्रीमियर लीग में आक्रामक शॉट खेलकर ख्याति प्राप्त कर चुके ग्लेन मैक्सवेल को अधिकांश लेग स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करते हुए देखा गया है। ऐसे में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की नाक में दम करके रख सकते हैं। मैक्सवेल ने स्पिन के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है और इस वर्ष रांची टेस्ट में शतक जमाकर उन्होंने इसे साबित भी किया। वहीं चहल पहले ही कह चुके हैं कि वो किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं। इसे देखते हुए दोनों के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा बनाम पैट कमिंस

INDvAUS 5 player encounters to look out for
रोहित शर्मा

शिखर धवन के नहीं होने से रोहित शर्मा पर अच्छी ओपनिंग करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि, शुरुआती ओवरों में उन्हें पैट कमिंस की कड़ी चुनती मिलेगी, जो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी के बाद दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं रोहित ने श्रीलंका में दो शतक जमाए। ऐसे में इन दोनों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह और स्टीव स्मिथ

INDvAUS 5 player encounters to look out for
जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का भारत में प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत में काफी रन बनाए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज में भी वो बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे, लेकिन इस बार उन्हें रोकने की जिम्मेदारी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर होगी। बुमराह नई और पुरानी दोनों गेंदों से कमाल करना जानते है और उन्हें अपने कप्तान का भरोसा भी प्राप्त है। ऐसे में बुमराह विरोधी कप्तान को आउट करके अपने खेमे को पूरी तरह खुश रखना चाहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed